रांची-पटना NH चौड़ीकरण पर झारखंड हाईकोर्ट का एक्शन: सरकार से 2 हफ्ते में मांगा एनिमल प्लान

Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट ने रांची-पटना एनएच चौड़ीकरण मामले में राज्य सरकार को 2 हफ्ते में एनिमल पैसेज प्लान और NHAI को 8 हफ्ते में DPR देने का निर्देश दिया है. अदालत का कहना है कि कोडरमा घाटी में वन्यजीवों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है.

Jharkhand High Court, रांची : झारखंड हाइकोर्ट ने कोडरमा घाटी (वन्य जीव अभ्यारण्य) से गुजरनेवाली रांची-पटना एनएच चौड़ीकरण मामले में स्वत: संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई की. चीफ जस्टिस एमएस सोनक व जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान हस्तक्षेपकर्ता, राज्य सरकार व नेशनल हाइवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआइ) का पक्ष सुना. सभी का पक्ष सुनने के बाद खंडपीठ ने झारखंड सरकार को दो सप्ताह के भीतर एनिमल पैसेज प्लान प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. साथ ही एनएचएआइ को झारखंड स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड के फैसले के अनुरूप आठ सप्ताह के भीतर एनएच चौड़ीकरण का डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) पेश करने का निर्देश दिया.

28 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई


मामले की अगली सुनवाई के लिए खंडपीठ ने 28 अप्रैल की तिथि निर्धारित की. इससे पूर्व एनएचएआइ की ओर से शपथ पत्र दायर किया गया. वहीं हस्तक्षेपकर्ता इंद्रजीत सामंता ने खंडपीठ को बताया कि एनएचएआइ के शपथ पत्र में कहा गया है कि वह फोर लेनिंग सड़क को कोडरमा वन्य जीव अभ्यारण्य से बाहर ले जायेंगे. उसके शपथ पत्र में यह भी कहा गया है कि वह इसके लिए स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड से सहमति मांगेंगे.

Also Read: दुमका में शहनाई की गूंज और गुलाल की फुहार: फौजदारी बाबा के दरबार में थिरके शिवभक्त

झारखंड सरकार ने कहा क था कि वह एनिमल पैसेज प्लान बनाएगी

बोर्ड ने पहले ही कह दिया है कि अभ्यारण्य से बाहर सड़क बनायें. वर्ष 2024 में झारखंड सरकार ने शपथ पत्र दायर कर कहा था कि वह एनिमल पैसेज प्लान बनाएगी. दो साल बीत गया है, उसकी जानकारी ली जानी चाहिए. उल्लेखनीय है कि रांची-पटना एनएच के कोडरमा घाटी से रजौली तक की जर्जर सड़क को झारखंड हाइकोर्ट ने गंभीरता से लेते हुए उसे जनहित याचिका में तब्दील कर दिया था.

Also Read: झारखंड के मुख्यमंत्री से ‘मांझी बाबा’ बने CM हेमंत सोरेन, नेमरा गांव में आदिवासी समुदाय ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >