फंदे पर लटका मिला महिला का शव

पति व उसका दोस्त गिरफ्तार

वरीय संवाददाता, रांची़ चिरौंदी के बैंक कॉलोनी में रहने वाली महिला मुस्कान कुमारी (28) का बुधवार काे फंदे से लटका हुआ शव मिला था. इस मामले में पतरातू के पतरातू बस्ती निवासी महिला की नानी लीला ने हत्या कर शव को लटका देने का आरोप महिला के पति गुलशन सिंह उसके दोस्त शुभम पांडे, प्रकाश पांडेय पर लगाया है. साथ ही इस बाबत बरियातू थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बरियातू पुलिस ने प्राथमिकी के आधार पर महिला के पति गुलशन सिंह व शुभम पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. महिला अपने पति को छोड़कर वर्तमान में शुभम पांडेय के साथ रह रही थी. गुलशन सिंह व शुभम पांडेय दोनों पतरातू बस्ती के रहनेवाले हैं. पतरातू बस्ती (रामगढ़) की रहनेवाली महिला की नानी लीला देवी ने प्राथमिकी में लिखा है कि मुस्कान का पति गुलशन सिंह हमेशा उससे झगड़ा-झंझट करता था. बुधवार को सूचना मिली कि मुस्कान की मौत हो गयी है. दिन के 12:30 बजे हमलोग पहुंचे तो बताया गया कि मुस्कान का शव रिम्स के मुर्दा घर में रखा हुआ है. जब हमलोगों ने शव देखा, तो उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान थे. वहां मेरी नतिनी के पति गुलशन सिंह दोस्त शुभम व प्रकाश पांडेय के साथ मौजूद थे. उनलोगों ने किसी प्रकार की प्राथमिकी दर्ज कराने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >