मेसरा. नेवरी गांव में इस्लाह ए मुआशरा कमेटी और ग्रामीणों की ओर से नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान लोगों ने रैली निकालकर नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक किया.
रैली मस्जिदे अबू बकर से शुरू होकर कुम्हार टोली, बनटोली, रिंग रोड गोलंबर और नेवरी चौक होते हुए ब्राइट फ्यूचर स्कूल के समीप पहुंची. रैली में शामिल लोगों ने बैनर और तख्तियां लेकर नशे के खिलाफ नारे लगाये.
युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील
अभियान के दौरान वक्ताओं ने कहा कि नशा परिवार और समाज के लिए घातक है. इसके कारण व्यक्ति के साथ-साथ उसके परिवार पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है. उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा और रोजगार पर ध्यान देने तथा समाज निर्माण में योगदान देने की अपील की.
आयोजकों ने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी चलाये जायेंगे.
