यूपीएससी पीटी की परीक्षा 4 अक्टूबर को, परीक्षा केंद्र में एंट्री के लिए ये हैं गाइडलाइंस

रांची : संघ लोक सेवा आयोग द्वारा चार अक्टूबर को आयोजित होनेवाली सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2020 को लेकर आज रांची के अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) लोकेश मिश्रा ने बैठक की. मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में विभिन्न परीक्षा केंद्र अधीक्षकों के साथ बैठक में उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए परीक्षा लेने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सैनिटाइजेशन, थर्मल स्क्रीनिंग, सोशल डिस्टैंसिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें.

रांची के एडीएम लॉ एंड ऑर्डर लोकेश मिश्रा ने कहा कि परीक्षा के संचालन को लेकर संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा कोरोना के मद्देनजर दिशा निर्देश दिये गये हैं. सभी परीक्षा केंद्रों पर पूरी तरह से कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन करना है. यूपीएससी की गाइडलाइन के अनुसार सभी परीक्षा केंद्र अधीक्षक इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे.

लोकेश मिश्रा ने सभी केंद्र अधीक्षकों से कहा कि परीक्षा देने आनेवाले छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें. छात्रों को सामान्य बॉडी टेंपरेचर होने पर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने दें. छात्रों के केंद्र में प्रवेश करने और सीटिंग एरेंजमेंट के लिए सोशल डिस्टैंसिंग के अनुपालन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया.

Also Read: IRCTC/Indian Railways : धनबाद से पटना व बनारस जानेवाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, पटरियों पर जल्द दौड़ेंगी ट्रेनें, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

एडीएम ने कहा कि थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान अगर कोई छात्र सिंप्टोमैटिक मिलता है, तो इसके लिए यूपीएससी की गाइडलाइंस के अनुसार अलग से कमरे की व्यवस्था सुनिश्चित करें. परीक्षा के दौरान कुछ ऐसे छात्र भी हो सकते हैं, जिनके पास मास्क न हो, ऐसी स्थिति में सभी केंद्र को मास्क रिजर्व रखना है और बिना मास्क के छात्रों को मास्क उपलब्ध कराकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने देना है. परीक्षा संचालन में लगे कर्मी भी अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए ग्लव्स, मास्क और फेसशील्ड का इस्तेमाल करेंगे.

Also Read: Cyber ​​security : साइबर ठगों पर ऐसे नकेल कसेंगे झारखंड के युवा

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >