President Jharkhand Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा, 28–30 दिसंबर तक सुरक्षा कड़ी, कई रूट्स पर ट्रैफिक डायवर्ट

President Jharkhand Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगामी दौरे के लिए झारखंड में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और यातायात पर पाबंदियां लगायी गई हैं. अधिकारियों ने बताया कि मुर्मू सोमवार को रांची के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरेंगी और उसके बाद एक हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर रवाना होंगी.

President Jharkhand Visit: पूर्वी सिंहभूम जिले के औद्योगिक शहर में वह संताली भाषा की ओल चिकी लिपि के शताब्दी समारोह में शामिल होंगी. वह राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह को भी संबोधित करेंगी. राष्ट्रपति 29 दिसंबर को रांची लौटेंगी और लोकभवन में रात्रि विश्राम करेंगी.

30 दिसंबर को जाएंगी गुमला

झारखंड छोड़ने से पहले वह 30 दिसंबर को एक कार्यक्रम को संबोधित करने गुमला जाएंगी. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि ड्रोन, पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारे के लिए बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से लोक भवन तक 200 मीटर के दायरे का ‘नो-फ्लाई जोन’ निर्धारित किया गया है, जिसमें हिनू चौक, बिरसा चौक और अरगोड़ा चौक आएंगे. यह निषेधाज्ञा 28 दिसंबर सुबह 6 बजे से 30 दिसंबर रात 10 बजे तक लागू रहेगी.

रांची में तैनात रहेंगे 2000 सुरक्षाकर्मी

रांची के पुलिस अधीक्षक पारस राणा ने कहा कि राष्ट्रपति के दौर के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. अधिकारी ने कहा, शहर में कम से कम 2,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे. मार्गों को सुरक्षित किया जा रहा है और निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ऊंची इमारतों पर सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाएगा और व्यापक जांच अभियान भी चलाया जा रहा है.

रांची में यातायात पर लगायी गई पाबंदियां

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर रांची में भी यातायात पाबंदियां लगायी गई हैं. रांची यातायात पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा, रविवार को शाम 4 बजे से रात 8.30 बजे तक, सोमवार को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक और सोमवार को शाम 4 बजे से 8.30 बजे तक और मंगलवार को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक बड़े और छोटे मालवाहक वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. भारी मालवाहक वाहनों का मार्ग परिवर्तन किया जाएगा.

दोपहर 2 बजे से रात 8.30 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित

हिनू चौक, बिरसा चौक, एचईसी गेट, अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक, किशोरगंज चौक, न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक, राम मंदिर चौक, एटीआई मोड़, रणधीर वर्मा चौक और एसएसपी आवास से लोक भवन तक के मार्ग पर सोमवार को दोपहर 2 बजे से रात 8.30 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.

जमशेदपुर और बुंडू से आने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट

जमशेदपुर और बुंडू से आने वाले वाहन टाटीसिलवाई के रास्ते रांची में प्रवेश करेंगे, जबकि रांची से आने वाले जमशेदपुर जाने वाले वाहन दुर्गा सोरेन चौक से टाटीसिलवाई और फिर रिंग रोड होते हुए आगे बढ़ेंगे.

मंगलवार को भी इन मार्ग पर ट्रैफिक बंद

मंगलवार को हिनू चौक से लोकभवन तक सभी प्रमुख मार्ग दोपहर दो बजे से रात साढ़े आठ बजे तक यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >