यूनियन बैंक की झारखंड में बड़ी तैयारी, कारोबार और बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने पर फोकस

यूनियन बैंक के एमडी आशीष पांडेय ने झारखंड में रिटेल, कृषि और एमएसएमई क्षेत्र में ऋण कारोबार बढ़ाने और बैंकिंग सेवाओं के विस्तार पर जोर दिया है।

रांची. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं सीइओ आशीष पांडेय ने झारखंड में बैंक के कारोबार का विस्तार करने के संकेत दिये हैं. दो दिवसीय झारखंड दौरे के दौरान उन्होंने बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कारोबार विस्तार और राज्य में बैंक की भूमिका बढाने को लेकर व्यापक चर्चा की.

आशीष पांडेय ने वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से भी मुलाकात की. इस दौरान राज्य में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार और आर्थिक गतिविधियों में बैंक की भागीदारी बढाने से जुडे मुद्दों पर चर्चा हुई.

बैंक के एमडी ने राज्य में रिटेल, कृषि और एमएसएमई क्षेत्र में ऋण कारोबार बढाने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा कि युवाओं, किसानों, उद्यमियों और छोटे कारोबारियों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के साथ बैंक झारखंड में अपने कारोबार का विस्तार कर सकता है.

उन्होंने राज्य में बैंक की बाजार हिस्सेदारी मजबूत करने पर भी जोर दिया. बैंक की ओर से झारखंड में ग्राहक आधार और कारोबार को तेजी से बढाने की दिशा में काम करने की बात कही गयी है.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है. बैंक के अनुसार 30 जून 2026 तक उसका कुल कारोबार 23,79,697 करोड रुपये था, जिसमें 12,83,366 करोड रुपये जमा और 10,96,331 करोड रुपये अग्रिम शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >