बोकारो के दो युवक बाइक चोरी करते गिरफ्तार

सदर थाना की पुलिस ने दोनों युवकों को भेजा जेल

रांची. सदर थाना की पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार दो युवकों को शनिवार की शाम न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. एक युवक का नाम खुशपाल सिंह है और दूसरे का सागर सिंह. दोनों मूल रूप से बोकारो के रहनेवाले हैं. मामले में कोकर तिरिल निवासी महिला रानी कुमारी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. महिला के अनुसार उनके पति की बाइक आंगन में रखी थी. शनिवार की सुबह करीब करीब चार बजे दो युवक बाइक चोरी कर भाग निकले थे. घटना की जानकारी मिलने के बाद जब बाइक की खोजबीन शुरू हुई, तब देखा गया कि घर के पीछे जंगल में दो युवक बाइक की लॉक तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं. इसके बाद दोनों को पकड़कर स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >