Ranchi News: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) रांची पोस्ट की टीम ने रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर जांच के दौरान पांच सांपों के साथ दो लोगों को हिरासत में ले लिया. दोनों के पास से दो लाल रेत बोआ (दोमुंहा सांप) और तीन चश्माधारी नाग बरामद किये गये.
बांस की टोकरियों में मिले सांप
नियमित जांच के दौरान आरपीएफ जवानों ने दो संदिग्ध लोगों को रोककर तलाशी ली. पूछताछ में उनकी पहचान आनंद नाथ और अर्जू के रूप में हुई. दोनों के पास मौजूद बांस की टोकरियों की जांच करने पर उसमें पांच सांप मिले.
यह भी पढ़ें: चमोली सुरंग हादसे से झारखंड में बढ़ी चिंता, खूंटी-गुमला के श्रमिक फंसे; हेल्पलाइन जारी
यह भी पढ़ें: JPSC-JSSC अभ्यर्थी 15 अगस्त को निकालेंगे तिरंगा यात्रा, जानें कहां से शुरू होगी और क्या है पूरा कार्यक्रम
जंगल से पकड़कर प्रदर्शन के लिए ले जा रहे थे
पूछताछ में दोनों ने बताया कि सांपों को जंगल से पकड़कर सार्वजनिक प्रदर्शन के जरिये पैसे कमाने के उद्देश्य से ले जा रहे थे. आरपीएफ ने दोनों आरोपियों और बरामद सांपों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए वन विभाग के पदाधिकारी को सौंप दिया. कार्रवाई में आरपीएफ निरीक्षक शिशुपाल कुमार, कमल दास, शक्ति सिंह, सुचंद अहीर और आरएल मुंडा शामिल थे.
यह भी पढ़ें- बंद घर का ताला तोड़कर 3 लाख नकद और सोने-चांदी के जेवर ले भागे चोर
