शहादत दिवस पर गांधीजी को दी श्रद्धांजलि

पांच परगना इकाई ने पांच परगना किसान महाविद्यालय बुंडू में महात्मा गांधी का शहादत दिवस मनाया.

प्रतिनिधि, बुंडू.

देशव्यापी कार्यक्रम के तहत भारत का छात्र फेडरेशन पांच परगना इकाई ने पांच परगना किसान महाविद्यालय बुंडू में महात्मा गांधी का शहादत दिवस मनाया. कॉलेज के सांस्कृतिक समिति की समन्वयक डाॅ आराधना तिवारी ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप जला कर कार्यक्रम की शुरुआत की. कार्यक्रम को भारत का छात्र संगठन के पूर्व केंद्रीय कमेटी सदस्य रंजीत कुमार मोदक व अमन कुमार ने महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला. उन्होंने संगठन के बारे में छात्र-छात्राओं को बताय. इसके पश्चात छात्र-छात्राओं के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई. जिसमें महाविद्यालय के कुल 35 छात्रा-छात्राओं ने छह ग्रुप बनाकर भाग लिया. छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय की ओर से प्रमाण पत्र तथा प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करनेवाले ग्रुप को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में डाॅ लखीन्द्र मुंडा, डाॅ अरविंद साहू, डाॅ तरित सांगा, कल्याण राॅय और भारत का छात्र फेडरेशन के संयुक्त संयोजक खुशबू कुमारी, दिया चंद्रदेव, जगमोहन मुंडा, सूरज अर्जुन, बेबी सोनाली, अमन ने सहयोग किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANAND RAM MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >