आदिवासी महोत्सव को लेकर अपर मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले आदिवासी महोत्सव 2026 की तैयारियों का अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल ने जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

विशेष संवाददाता, रांची.

गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल ने मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले आदिवासी महोत्सव 2026 की तैयारियों का निरीक्षण किया. साथ ही दिशा-निर्देश दिये. इस दौरान उन्होंने आयोजन स्थल पर चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की. अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल ने सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं आगंतुकों की सुविधा से जुड़े सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया.

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि महोत्सव में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंच निर्माण, स्टॉल व्यवस्था, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का भी जायजा लिया. इस अवसर पर कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी, राजीव लोचन बक्शी, मंजूनाथ भजन्त्री, आलोक एस कच्छप, पारस राणा सहित कई विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil choudhary

सुनील चौधरी प्रभात खबर में विशेष संवाददाता हैं. पिछले 26 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय सुनील चौधरी करीब 25 वर्षों से प्रभात खबर से जुड़े हैं. इससे पहले वे ईटीवी में भी काम कर चुके हैं. खोजी पत्रकारिता, राजनीतिक खबरों, तथ्यपरक विश्लेषण और जमीनी सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना उनकी पत्रकारिता की पहचान है.

नेशनल गेम के टेंडर में गड़बड़ी, ग्रामीण विद्युतीकरण टेंडर घोटाला, बालू घोटाला और करीब 4,000 करोड़ रुपये के एमएसडी घोटाले जैसे महत्वपूर्ण मामलों को उन्होंने प्रमुखता से उठाया, जिनका व्यापक सामाजिक और प्रशासनिक प्रभाव रहा. मुख्यमंत्री बीट के साथ ऊर्जा, खनन, औद्योगिक विकास, सरकारी योजनाओं, राजनीति और सार्वजनिक नीति से जुड़े विषयों पर वे लगातार खबरें लिखते रहे हैं.

दस्तावेजों और तथ्यों की गहन पड़ताल के साथ जटिल विषयों को सरल और स्पष्ट तरीके से पाठकों तक पहुंचाना उनकी रिपोर्टिंग की खासियत है. राजनीति, एआइ और टेक्नोलॉजी, पावर सेक्टर, उद्योग-खनन और हार्ड न्यूज उनके पसंदीदा विषय हैं. बदलती तकनीक और अर्थव्यवस्था के बीच नीतिगत फैसलों और उनके जमीनी प्रभावों को समझना और सामने लाना उनकी पत्रकारिता का अहम हिस्सा रहा है.

सुनील चौधरी को बीबीसी, पैनोस इंटरनेशनल और झारखंड सरकार की फेलोशिप मिल चुकी है. विभिन्न महत्वपूर्ण और खोजी खबरों के लिए उन्हें कई संस्थानों द्वारा कई बार सम्मानित और पुरस्कृत किया गया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >