Transfer-Posting: रांची के कई पुलिस निरीक्षकों का तबादला, कांके थाना प्रभारी हटाये गये

Transfer-Posting: रांची में पुलिस पदाधिकारियों के तबादले कर दिये गये हैं. जिन पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है, उनके नाम सुशील कुमार, प्रकाश रजक, और रणविजय शर्मा हैं. कांके थाना प्रभारी सुशील कुमार को पुलिस केंद्र रांची भेज दिया गया है. तमाड़ अंचल के पुलिस निरीक्षक प्रकाश रजक को कांका का थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक बनाया गया है. पुलिस केंद्र रांची में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक रणविजय शर्मा का ट्रांसफर करते हुए तमाड़ अंचल का पुलिस निरीक्षक नियुक्त किया गया है.

Transfer-Posting: झारखंड की राजधानी रांची में पुलिस पदाधिकारियों के तबादले कर दिये गये हैं. पुलिस उप महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के आदेश से ये ट्रांसफर-पोस्टिंग हुई है. वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय ने बताया है कि पुलिस निरीक्षक स्तर के 3 पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. सभी को तत्काल नयी जगह पर योगदान देकर इसकी जानकारी देने के लिए कहा गया है. जिन पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है, उनके नाम सुशील कुमार, प्रकाश रजक, और रणविजय शर्मा हैं.

कांके के थाना प्रभारी पुलिस केंद्र रांची भेजे गये

कांके थाना प्रभारी सुशील कुमार को पुलिस केंद्र रांची भेज दिया गया है. तमाड़ अंचल के पुलिस निरीक्षक प्रकाश रजक को कांका का थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक बनाया गया है. पुलिस केंद्र रांची में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक रणविजय शर्मा का ट्रांसफर करते हुए तमाड़ अंचल का पुलिस निरीक्षक नियुक्त किया गया है.

रांची पुलिस का ट्रांसफर आदेश.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रशासनिक कारणों से किया गया तबादला

रांची पुलिस की ओर से जारी जिलादेश संख्या 1980/2025 में कहा गया है कि प्रशासनिक कारणों एवं कुशल कार्य संचालन के लिए तत्काल प्रभाव से कुछ पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांसफर किया जा रहा है. इन्हें निर्देश दिया गया है कि जल्द से जल्द अपने नये पदस्थापन स्थल पर योगदान देकर अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करें.

इसे भी पढ़ें

LPG Price Today: 4 मई को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर

Deoghar News: सारठ में सड़क दुर्घटना के बाद बवाल, क्रशर प्लांट के गोदाम और ट्रैक्टर को फूंका, देखें Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >