काझा चौक से बाइक चोरी करते पकड़ाया चोर

काझा चौक से बाइक चोरी करते पकड़ाया चोर

केनगर : थाना क्षेत्र के काझा चौक स्थित सर्वेश्वरधाम शिव मंदिर परिसर से बाइक की चोरी कर रहे चोर को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. घटना बुधवार शाम करीब छह बजे शाम की बतायी जाती है. या था.

जानकारी के अनुसार काझा पंचायत के बनियांपट्टी गांव का एक युवक काझा चौक शिव मंदिर के सामने अपनी बाइक लॉक कर खड़ी किया और पास में सब्जी पट्टी में हरी सब्जी की खरीदारी करने लगा. बताया जाता है कि इसी क्रम में चोर ने अपनी चाबी का प्रयोग कर लॉक खोला तथा स्टार्ट कर बाइक लेकर भागने की कोशिश की लेकिन बाइक वाले के शोर मचाने पर आस पास के लोगों ने चोर को धर दबोचा और सूचना पर घटना स्थल पहुंची पुलिस के हवाले कर सिया.

चोर ने अपना नाम गुलफाम बताया है. चोर की जेब से चार चाबी तथा एक लड़की का आधार कार्ड बरामद हुआ है. बरामद आधार कार्ड पर मुनचुन खातून पिता रियाजउद्दीन हरिहरा श्रीपुर तेंगराहा वार्ड संख्या दो सिंघेश्वर जिला मधेपुरा अंकित है . पुलिस बाइक चोर को थाना ले गयी. गौरतलब है कि काझा सब्जी पट्टी में दर्जनों ग्राहकों की जेब से मोबाइल की हो चुकी चोरी से स्थानीय लोग परेशान चल रहे हैं. एक सप्ताह पूर्व इसी सब्जी पट्टी से एक मोबाइल चोर को चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा ग

Post by : pritish sahay

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >