रिम्स के माइक्रोबायोलाॅजी विभाग में कोरोना जांच सैंपल का बैगलॉग खत्म

रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में कोरोना जांच सैंपल का बैगलॉग समाप्त हो गया है. इससे जांच के लिए अब जितना सैंपल रिम्स में आयेगा, उसकी जांच उसी दिन कर ली जायेगी. प्रबंधन व प्रशासन को रिपोर्ट उपलब्ध करा दी जायेगी.

रांची : रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में कोरोना जांच सैंपल का बैगलॉग समाप्त हो गया है. इससे जांच के लिए अब जितना सैंपल रिम्स में आयेगा, उसकी जांच उसी दिन कर ली जायेगी. प्रबंधन व प्रशासन को रिपोर्ट उपलब्ध करा दी जायेगी. बैगलॉग खत्म करने के लिए रिम्स द्वारा प्रतिदिन 700 से 800 सैंपल की जांच की गयी. विभागाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार ने बताया कि अब रिम्स में बैकलॉग समाप्त हो गया है.

जांच की गति भी पहले से बढ़ायी गयी है. एक मशीन में एस्ट्रक्टर (आरएनए व डीएनए को अलग करना) के उपकरण को जोड़ दिया गया है. हालांंकि एस्ट्रक्टर को जोड़ने से जांच की गति में ज्यादा लाभ नहीं हुआ है, क्योंकि जांच में पहले जितना ही समय लग रहा है.

एस्ट्रक्टर करने में 5:30 घंटे का समय लग रहा है. वहीं, जांच करने में 2:30 घंटे का समय लग रहा है. ऐसे में पहले भी आठ घंटे का समय लगता था. अब भी उतना ही समय लग रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >