अनगड़ा. सिकिदिरी थाना क्षेत्र के जोन्हा-पुरबडीह मार्ग स्थित सुरसू घाटी में रविवार शाम अनियंत्रित ऑटो पलटने से 14 वर्षीय समीर मुंडा की मौत हो गयी, जबकि प्रीति देवी समेत चार लोग घायल हो गये. सभी सिल्ली थाना क्षेत्र के जुमला गांव के निवासी बताये गये हैं.
घटना के बाद ग्रामीणों ने घायलों को मुरी स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने समीर मुंडा को मृत घोषित कर दिया. वहीं प्रीति देवी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया.
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
