रांची नगर निगम चुनाव में JMM समर्थित प्रत्याशी रहे सुजीत कुजूर छत से नीचे गिरे, हालत गंभीर

रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के युवा नेता और पूर्व मेयर प्रत्याशी सुजीत कुजूर अपने घर की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है.

रांची: झारखंड की राजधानी रांची से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. रांची नगर निगम के पूर्व मेयर प्रत्याशी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के युवा नेता सुजीत कुजूर अपने घर की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और वर्तमान में वे बरियातू स्थित एक निजी अस्पताल के आईसीयू (ICU) में जीवन और मौत की जंग लड़ रहे हैं. उनके घायल होने की खबर मिलते ही झामुमो के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और उनके शुभ चिंतक अस्पताल पहुंच रहे हैं और उनके वर्तमान की जानकारी ले रहे हैं.

क्रिटिकल हालत देख डॉक्टरों ने ICU में किया भर्ती

पारिवारिक सूत्रों और प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार सुबह की है. सुजीत कुजूर अपने घर की छत पर मौजूद थे, तभी अचानक अनियंत्रित होकर वे नीचे गिर पड़े. आनन-फानन में परिजन और स्थानीय लोग उन्हें पास के बरियातू स्थित एक निजी अस्पताल ले गए. अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, ऊंचाई से गिरने के कारण सुजीत कुजूर को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं. उनकी स्थिति क्रिटिकल (Critical) स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती करने का निर्णय लिया. फिलहाल विशेषज्ञों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रही है.

ये भी पढ़ें: झारखंड में जल जीवन और PM आवास योजना में बड़ा खेल, अयोग्य ठेकेदारों को 159 करोड़ रुपये के टेंडर, 28% गरीब आवास से वंचित

इसी साल लड़ा था रांची नगर निगम का चुनाव

सुजीत कुजूर रांची की राजनीति में एक जाना-माना चेहरा हैं. वे इसी साल फरवरी माह में संपन्न हुए रांची नगर निकाय चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) समर्थित मेयर पद के उम्मीदवार थे. चुनाव में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था. हालांकि, वे तीसरे स्थान पर रहे थे. उन्हें भारतीय जनता पार्टी (BJP) समर्थित रोशनी खलखो (विजेता) और कांग्रेस समर्थित रमा खलखो (उपविजेता) से हार का सामना करना पड़ा था. भले ही वह चुनाव हार गए थे लेकिन उन्होंने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई थी.

ये भी पढ़ें: झारखंड के शहरों में अब पानी लेना पड़ेगा महंगा, नगर विकास विभाग को सौंपी गई समीक्षा रिपोर्ट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >