कौशल विकास केंद्र के गार्ड ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

थाना क्षेत्र के रानी बगीचा स्थित कौशल विकास केंद्र के छात्रावास में बुधवार को गार्ड राहुल कुमार महथा (28) पिता-विनोद महथा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह गिरिडीह का देवरी का रहनेवाला था.

रातू. थाना क्षेत्र के रानी बगीचा स्थित कौशल विकास केंद्र के छात्रावास में बुधवार को गार्ड राहुल कुमार महथा (28) पिता-विनोद महथा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह गिरिडीह का देवरी का रहनेवाला था. बताया जाता है कि गार्ड पिछले तीन साल से केंद्र में गार्ड का काम करता था. डेढ़ माह पूर्व ही उसकी शादी गांव में हुई थी. बुधवार को कौशल विकास केंद्र के ऊपरी तल्ला में कक्षा चल रहा था, जबकि नीचे तल्ला में कोई नहीं था. बताया जाता है कि शाम करीब 4.30 बजे एक छात्र नीचे आया. उसने देखा कि गार्ड लिंटन के हुक में प्लास्टिक की रस्सी से झूल रहा है. शोर मचाने पर उपस्थित छात्रों ने आनन-फानन में उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >