रांची. प्रभात खबर और सनराइज मसाला द्वारा आयोजित ‘सनराइज रसोई के धुरंधर’ कुकिंग प्रतियोगिता ‘सावन रेसिपी कॉन्टेस्ट-3’ का समापन हो गया. प्रतियोगिता की थीम सावन माह को ध्यान में रखकर रखी गयी थी. प्रतिभागियों को इस थीम के अनुसार स्वादिष्ट शाकाहारी व्यंजन तैयार कर उसकी वीडियो, रेसिपी का नाम और बनाने की विधि भेजनी थी. रेसिपी में सनराइज मसाला का उपयोग करना अनिवार्य था.
प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. प्राप्त सभी रेसिपी का निर्णायकों ने मूल्यांकन किया. निर्णायकों के चयन के आधार पर रांची की शीला कुमारी को ‘सावन रेसिपी कॉन्टेस्ट-3’ का विजेता घोषित किया गया. आज के अंक में विजेता की खास रेसिपी देहाती रुगड़ा सब्जी प्रस्तुत है.
सामग्री
250 ग्राम रुगड़ा, दो प्याज, साबुत गरम मसाला, 50 ग्राम सरसों का तेल, कुटा हुआ अदरक, लहसुन और मिर्च दो छोटे चम्मच, बारीक कटा हरा धनिया, स्वादानुसार नमक, दो टमाटर, सनराइज जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर.
बनाने की विधि
सबसे पहले एक पैन में सरसों का तेल गरम करें. इसमें प्याज और साबुत गरम मसाला डालकर सुनहरा होने तक भूनें. अब इसमें रुगड़ा, टमाटर, कुटा हुआ अदरक-लहसुन-मिर्च और सभी मसाले डालकर अच्छी तरह भूनें. मसालों को तब तक भूनें, जब तक तेल ऊपर न आने लगे.
इसके बाद आवश्यकतानुसार पानी डालें और रुगड़ा को अच्छी तरह पकने दें. सब्जी तैयार होने पर इसमें बारीक कटा हरा धनिया डालें. गरम रुगड़ा की सब्जी को रोटी, चावल या पुलाव के साथ परोसें.
आप भी भाग लें और जीतें आकर्षक पुरस्कार
यदि आप भी ‘सनराइज-रसोई के धुरंधर’ बनना चाहते हैं, तो आपके पास शानदार मौका है. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ‘बनायें अपने सिग्नेचर डिश - सनराइज मसाले के संग’ और उसका वीडियो, रेसिपी का नाम एवं बनाने की विधि व्हाट्सऐप 9304954239 पर भेजें. ध्यान दें, रेसिपी में सनराइज मसाला का उपयोग करना अनिवार्य है.
