रॉकमैंस प्रीमियर लीग: सनराइजर्स और स्मैशर्स जीते

रॉकमैंस प्रीमियर लीग: सनराइजर्स और स्मैशर्स जीते

रांची. रॉकमैंस प्रीमियर लीग में सोमवार को दो मैच खेले गये. पहले मैच में सनराइजर्स ने वॉरियर्स को सात विकेट से हराया. राजकुमार पाल मैन ऑफ द मैच बने. पहले बल्लेबाजी करते हुए वॉरियर्स ने 19 ओवर में 10 विकेट पर 100 रन बनाये. इसमें गौरव ने 36, रौशन ने 23 रनों की पारी खेली. प्रिंस, राजकुमार व अविनाश ने तीन-तीन विकेट लिये. जवाब में सनराइजर्स की टीम ने 10 ओवर में तीन विकेट पर 102 रन बनाकर मैच जीता. अविनाश ने नाबाद 47 व सुमंत ने 20 रन बनाये. दूसरे मैच में स्मैशर्स ने टाइटंस को 11 रन से पराजित किया. आयुष कुमार मैन ऑफ द मैच बने. पहले बल्लेबाजी करते हुए स्मैशर्स ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 166 रन बनाये. इसमें आयुष ने 68, शुभम ने नाबाद 22 रनों की पारी खेली. अजीत ने दो विकेट लिये. जवाब में टाइटंस की टीम 19.3 ओवर में 10 विकेट पर 155 रन ही बना सकी. इसमें राहुल ने 30, राशिद ने 23 रन बनाये. शिवम ने तीन व कुमार सौरभ ने दो विकेट लिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >