रिम्स कोविड अस्पताल के आइसीयू में 25 बेड बढ़ाने की तैयारी

रिम्स कोविड अस्पताल के आइसीयू में 25 बेड बढ़ाने की तैयारी

रांची : रिम्स में कोरोना के गंभीर मरीजों की बढ़ती संख्या व बेड की कमी को देखते हुए आइसीयू में बेड बढ़ाने की तैयारी हो रही है. कोविड के आइसीयू बेड को 25 से बढ़ा कर 50 किया जायेगा. ट्रॉमा सेंटर के दूसरे तल्ले को आइसीयू बनाया जायेगा, जिसमें 25 बेड लगाये जायेंगे.

वहां मॉनिटर व अन्य जीवन रक्षक उपकरण लगाये जायेंगे. इसको लेकर सोमवार को रिम्स अधीक्षक डॉ विवेक कश्यप व टास्क फोर्स की बैठक हुई, जिसमें विचार-विमर्श किया गया.

आइसीयू के संचालन में सबसे दिक्कत मैनपावर की होगी. क्योंकि, वर्तमान में ही मैनपावर पर्याप्त नहीं है. हालांकि टास्क फोर्स को अधीक्षक ने शीघ्र ही मैनपावर उपलब्ध करने का आश्वासन दिया है.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >