JPSC-JSSC नियुक्ति प्रक्रिया में धांधली और अनियमिताओं के खिलाफ चल रही राज्यव्यापी भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा गुरुवार 10 सितंबर को राजधानी रांची पहुंचेगी. यात्रा के अंतिम चरण को लेकर मंगलवार को मोरहाबादी स्थित ऑक्सीजन पार्क में प्रेस वार्ता की गयी.
मौके पर राम अवतार महतो ने कहा कि 11 सितंबर को मोरहाबादी मैदान में राज्यभर से छात्रों और समर्थकों का जुटान होगा और यात्रा का स्वागत किया जायेगा.
मोरहाबादी से कोकर तक निकलेगी पदयात्रा
इसके बाद मोरहाबादी मैदान से बिरसा मुंडा समाधि स्थल, कोकर (डिस्टिलरी पुल) तक भव्य पदयात्रा निकाली जायेगी. यहां भगवान बिरसा मुंडा की समाधि पर श्रद्धांजलि के साथ यात्रा का समापन किया जायेगा.
राम अवतार महतो ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक जिले में अध्ययनरत छात्रों और अभ्यर्थियों की समस्याओं को जमीनी स्तर पर समझना और उनके विचारों व सुझावों को संकलित करना रहा है.
ये भी पढ़ें: रांची में आज 8 घंटे पानी की सप्लाई रहेगी बंद, 4 लाख लोग होंगे प्रभावित; जानें किन इलाकों में रहेगी किल्लत
भर्ती व्यवस्था की अनियमितताओं को उजागर करने का दावा
उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से राज्य सरकार की युवा विरोधी नीतियों तथा भर्ती व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं को पूरे राज्य में उजागर किया गया है. उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राज्य के छात्रों और अभ्यर्थियों की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का व्यापक अभियान है.
प्रेस वार्ता में ये लोग रहे मौजूद
मौके पर दीनबंधु मंडल, चंदन रजक, राजीव कुमार और तुलसी सहित अन्य उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: पहले पेपर लीक मुद्दा उठाने वाले को भेजा जेल, अब JPSC-JSSC घोटाले में खुल रहे राज; पैसे लेकर पास कराने का खेल
