रांची में धू-धू कर जला रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद, हेमंत सोरेन बोले- बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है ‘विजयादशमी’

Ravan Dahan Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में दशहरा के दिन रावण दहन कार्यक्रम में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले धू-धूकर जले. मोरहाबादी और अरगोड़ा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ भी शामिल हुए.

Ravan Dahan Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में विजयदशमी के दिन रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले धू-धू कर जले. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मोरहाबादी मैदान और अरगोड़ा में रावण दहन किया. मोरहाबादी में जैसे ही रिमोट का बटन दबाया, रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद जल जल उठे. पुतलों को जलाये जाने से पहले मोरहाबादी मैदान में जमकर आतिशबाजी हुई. आयोजन पंजाबी-हिंदू बिरादरी दशहरा कमेटी एवं श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा द्वारा आयोजित भव्य दशहरा एवं रावण दहन कार्यक्रम में हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आये – हेमंत सोरेन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक ‘विजयादशमी’ आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाये. उन्होंने समस्त राज्यवासियों को दशहरा की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री ने दशहरा पर समस्त राज्यवासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी. कहा कि यह पर्व हमारी संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है. बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देने वाला यह त्योहार समाज को सदा सही दिशा दिखाता है.

लोगों को संबोधित करते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन.

‘विजयादशमी’ बुराई पर अच्छाई, अन्याय पर न्याय और असत्य पर सत्य की विजय का है प्रतीक

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज दशहरा का अंतिम पड़ाव है और खराब मौसम होने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग इस आयोजन में सम्मिलित हुए हैं. यह हमारी संस्कृति और परंपरा के प्रति लोगों के गहरे जुड़ाव को दर्शाता है. इस सामाजिक समरसता के लिए आप सभी को कोटि-कोटि धन्यवाद देता हूं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड की जनता राज्य को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचायेगी – सीएम

राज्य सरकार हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाने और इसे जीवंत बनाये रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है. मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयादशमी का यह पर्व समाज में बुराई पर अच्छाई की, अन्याय पर न्याय की और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है. उन्होंने विश्वास जताया कि झारखंड की जनता आपसी भाईचारे और सामंजस्य के साथ मिलकर राज्य को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचायेगी.

Ravan Dahan Ranchi: संजय सेठ समेत ये लोग हुए शामिल

इस अवसर पर केंदीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, मंत्री राधाकृष्ण किशोर, विधायक सीपी सिंह, विधायक नवीन जायसवाल, झारखंड सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री विनोद पांडे, झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, पंजाबी हिंदू बिरादरी दशहरा कमेटी, मोरहाबादी के अध्यक्ष सुधीर उग्गल, चेयरमैन कुणाल अजमानी, पूर्व अध्यक्ष राजेश खन्ना, श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति अरगोड़ा के अध्यक्ष पंकज कुमार साहू, नरेंद्र प्रसाद साहू, पंचानंद कुमार, कंचन साहू और रवि साहू समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें

अलका तिवारी ने झारखंड की पहली महिला राज्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार संभाला, पति डीके तिवारी के बाद बनीं 8वीं SEC

जयंती पर याद किये गये गांधी और शास्त्री, झारखंड के गवर्नर संतोष गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

महात्मा गांधी की झारखंड यात्रा के 100 साल, विद्यार्थी के चरित्र निर्माण में आज भी प्रासंगिक ‘सत्य के प्रयोग’

झारखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश, दुमका जिले में उफनते नाले में बही 50 साल की महिला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >