पंडरा में मोबाइल शिपमेंट में कथित हेराफेरी, कंपनी कर्मचारी समेत दो पर केस

रांची के इंस्टाकार्ट में महंगे मोबाइल शिपमेंट में हेराफेरी का मामला सामने आया है. कंपनी के कर्मचारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है. पुलिस मामले में जांच कर रही है.

रांची: पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित इंस्टाकार्ट सर्विसेज प्रालि में मोबाइल शिपमेंट में कथित हेराफेरी का मामला सामने आया है. कंपनी के प्रतिनिधि रवींद्र प्रसाद सिंह ने इस संबंध में पंडरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामले में कंपनी के कर्मचारी सुमित अग्रवाल समेत एक अज्ञात व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है. प्राथमिकी के अनुसार, कंपनी के अधिकारियों को आंतरिक जांच के दौरान महंगे मोबाइल फोन के शिपमेंट में अनियमितता की जानकारी मिली. इसके बाद आरसी नोएडा लाइट हब और रांची रोड हब से जुड़े शिपमेंट की जांच की गयी. जांच में कुछ मोबाइल नंबर और शिपमेंट से संबंधित विवरण संदिग्ध पाये गए.

ये भी पढ़ें- सिमडेगा में यात्री बस ने पेड़ को मारी टक्कर, एक दर्जन से अधिक घायल

एसओपी का पालन नहीं करने का आरोप

कंपनी का आरोप है कि वास्तविक मोबाइल फोन के स्थान पर गलत जानकारी दर्ज कर शिपमेंट को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया. कंपनी की निर्धारित एसओपी के तहत मोबाइल की पैकिंग, स्कैनिंग, आइएमइआइ नंबर और अन्य विवरण का सत्यापन किया जाना था. प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि कुछ मामलों में इन जरूरी प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया. जांच के दौरान सैमसंग गैलेक्सी एस-24 अल्ट्रा समेत अन्य महंगे मोबाइल फोन के शिपमेंट में भी गड़बड़ी मिलने का दावा किया गया है. प्राथमिकी में एक सैमसंग गैलेक्सी एस-24 5जी स्नैपड्रैगन मोबाइल की कीमत करीब 1,40,150 रुपये बतायी गई है.

ग्राहकों से पैसे लेने का भी आरोप

कंपनी ने आरोप लगाया है कि कुछ मामलों में ग्राहकों से मोबाइल हैंडसेट के बदले करीब 1,000 रुपए लिए गए. कंपनी के अनुसार, इस तरह की गतिविधियों से उसे आर्थिक नुकसान हुआ और ग्राहकों के साथ भी धोखाधड़ी की गई. पंडरा ओपी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस शिपमेंट से जुड़े दस्तावेज, मोबाइल विवरण और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >