Ranchi Railway Station Parking Charges : रांची रेलवे स्टेशन के वाहन पार्किंग शुल्क में बढ़ोतरी कर दी गयी है. नयी दर लागू होने के बाद दोपहिया वाहन चालकों को अब दो घंटे की पार्किंग के लिए 10 की जगह 20 रुपये देने होंगे. यानी दोपहिया वाहनों की पार्किंग फीस में दोगुनी वृद्धि हुई है. नयी दर लागू होने के बाद रेलवे स्टेशन की दोपहिया पार्किंग एयरपोर्ट की पार्किंग से भी महंगी हो गयी है. वहीं, ऑटो व कार पार्किंग शुल्क में पांच रुपये का इजाफा किया गया है. इस संबंध में सीनियर डीसीएम श्रेया सिंह ने कहा कि पांच वर्ष बाद पार्किंग शुल्क में वृद्धि की गयी है.
रेलवे स्टेशन का नया पार्किंग शुल्क
- दोपहिया : दो घंटे के लिए 20 रुपये. दो घंटे से अधिक व छह घंटे तक के लिए 35, छह से अधिक व 12 घंटे तक के लिए 45, 12 घंटे से अधिक व 24 घंटे तक के लिए 75 रुपये लगेंगे. इसके अलावा पार्किंग का प्रतिदिन अतिरिक्त शुल्क 45 रुपये लगेंगे.
- कार: दो घंटे के लिए 50 रुपये. दो घंटे से अधिक व छह घंटे तक के लिए 65 रुपये, छह घंटे से अधिक व 12 घंटे तक के लिए 120 रुपये, 12 घंटे से अधिक व 24 घंटे तक के लिए 220 रुपये लगेंगे. इसके अलावा पार्किंग का प्रतिदिन अतिरिक्त शुल्क 215 रुपये निर्धारित किया गया है.
- ऑटो : दो घंटे के लिए 30 रुपये. दो घंटे से अधिक व छह घंटे तक के लिए 55 रुपये, छह घंटे से अधिक व 12 घंटे तक के लिए 75 रुपये, 12 घंटे से अधिक व 24 घंटे तक के लिए 110 रुपया लगेंगे. इसके अलावा पार्किंग का प्रतिदिन अतिरिक्त शुल्क 90 रुपये लगेंगे.
एयरपोर्ट में पार्किंग चार्ज
- दोपहिया वाहन : 30 मिनट तक के लिए 10 रुपये, 30 से 120 मिनट तक के लिए 15 रुपये.
- निजी कार : 30 मिनट तक के लिए पार्किंग चार्ज 30 रुपये, 30 से 120 मिनट तक के लिए 40 रुपये.
- प्रीमियम कार : 30 मिनट तक के लिए पार्किंग चार्ज 75 रुपये, 30 से 120 मिनट तक के लिए 80 रुपये.
- कॉमर्शियल कार: 30 मिनट तक के लिए पार्किंग चार्ज 93 रुपये, 30 से 120 मिनट तक के लिए 143 रुपये.
- टेंपो, एसयूवी व मिनी बस : 30 मिनट तक के लिए पार्किंग चार्ज 60 रुपये, 30 से 120 मिनट तक के लिए 80 रुपये.
- कोच-ट्रक : 30 मिनट तक के लिए 170 रुपये 30 से 120 मिनट तक के लिए 250 रुपये.
नोट : एयरपोर्ट में दो घंटे के बाद पार्किंग शुल्क में हर अतिरिक्त घंटे के लिए 10 रुपये की बढ़ोतरी होगी. वहीं, सात घंटे से अधिक और 24 घंटे तक वाहन खड़ा करने पर 30 मिनट से 120 मिनट वाले स्लैब के शुल्क का 300 प्रतिशत भुगतान करना होगा. इसके बाद प्रत्येक 24 घंटे या उसके किसी हिस्से के लिए यही शुल्क लागू रहेगा.
इसे भी पढ़ें: रूस की क्रीमिया फेडरल यूनिवर्सिटी से डॉ. अनन्य नमन केशरी बने एमबीबीएस, पिठोरिया में खुशी का माहौल
इसे भी पढ़ें: 'कई अधिकारी न समय पर पत्रों का जवाब देते हैं, ना ही फोन उठाते हैं', वित्त मंत्री ने अपर मुख्य सचिव को लिखी चिट्ठी
