Ranchi News: चान्हो में जंगली हाथियों का आतंक, घरों को तोड़कर खा जा रहे अनाज

Ranchi News: रांची के चान्हो में जंगली हाथियों ने उत्पात मचा रखा है. देर रात 3 घरों को तोड़कर 5 क्विंटल से अधिक अनाज खा गए. लोगों में दहशत का माहौल है.

Ranchi News|चान्हो (रांची), तौफीक आलम : झारखंड की राजधानी रांची के चान्हो प्रखंड में जंगली हाथियों का उत्पात जारी है. हाथी लगातार आ रहे हैं और घरों में तोड़फोड़ कर रहे हैं. घर में रखे अनाज खा जा रहे हैं. इससे स्थानीय लोग परेशान हैं.

मदई व बेयासी गांव में जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात

जंगली हथियों के एक झुंड ने रविवार की रात को भी मदई व बेयासी गांव में उत्पात मचाया. वहां 3 घरों में तोड़फोड़ की और उन घरों में रखे धान, चावल व सरसों खा लिये. गांव में घुसने के दौरान इन हाथियों ने खेतों में लगी गन्ने व धान की फसल को भी नुकसान पहुंचाया.

22 हाथियों का झुंड आधी रात को पहुंचा मदई गांव

ग्रामीणों के अनुसार, राजधानी रांची से सटे चान्हो प्रखंड के मदई गांव में डेढ़ दर्जन से अधिक जंगली हाथी रविवार की रात को करीब 12 बजे घुसे. इन हाथियों ने चिलगु उरांव, करमा उरांव, सोमरा उरांव के घर तथा भउवा उरांव के फार्म हाउस में बने दो कमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया. चिलगु उरांव व करमा उरांव के घर में रखे 5 क्विंटल से अधिक धान खा ग.

गन्ने और धान की फसल को हाथियों ने पहुंचाया नुकसान

गांव में घुसते समय हाथियों ने रामचंद्र उरांव की गन्ने की फसल एवं जौनी उरांव, कुंवारी उरांव और बैजू उरांव की धान की फसल को रौंद दिया. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में हाथियों के पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह से उन्हें गांव से बाहर खदेड़ा.

मुखिया ने वन विभाग से की अपील- हाथी भगाने का सामान दें

पंचायत के मुखिया भोला उरांव के अनुसार, बेड़ो की ओर जाने के क्रम में हाथियों ने बेयासी गांव की सलीमा खातून की जमीन की बाउंड्री, खिड़की और दरवाजा को तोड़ दिया. घर के अंदर रखा करीब एक क्विंटल चावल हाथी खा गए. भोला उरांव ने हाथियों के फिर से गांव में लौटने की संभावना जताते हुए वन विभाग से अपील की है कि पंचायत के सभी गांवों के लोगों को हाथी भगाने का सामान उपलब्ध कराया जाए.

Also Read

हाथियों के उत्पात से दहशतजदा हैं टुंडी के लोग, विभाग ने बांटा अनाज

Jharkhand: गढ़वा में हाथियों का उत्पात, चट कर गए राशन दुकान का चावल, डीलर को मार डाला

लोहरदगा में हाथियों के झुंड ने जमकर मचाया उत्पात, खदेड़ने के दौरान छात्र की कुंआ में गिरने से मौत

जामताड़ा : जिले में हाथियों के हमले से पांच वर्षों में 16 लोगों की गयी है जान, 35 ज्यादा हुए हैं घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >