Ranchi News: होटवार जेल में हेमंत सोरेन से मिले झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन

Ranchi News: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग से पहले झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन झामुमो नेता हेमंत सोरेन से मिलने बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल पहुंचे.

Ranchi News: सातवें और अंतिम चरण के लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग से पहले झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. चंपाई सोरेन शुक्रवार (31 मई) को सुबह झारखंड के पूर्व सीएम से मिलने के लिए पहुंचे.

Ranchi News: दिल्ली जाने से पहले होटवार जेल पहुंचे चंपाई सोरेन

बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद की परिस्थितियों पर चर्चा के लिए चंपाई सोरेन ने हेमंत सोरेन से जेल में मुलाकात की. लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग के बीच शनिवार (1 जून) को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बने महागठबंधन I.N.D.IA. की बैठक बुलाई गई है. बैठक में भाग लेने के लिए चंपाई सोरेन और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी दिल्ली जाएंगी.

I.N.D.IA. का दावा- दिल्ली में बन रही है हमारी सरकार

I.N.D.IA. के नेता दावा कर रहे हैं कि इस बार केंद्र में उसकी ही सरकार बनने जा रही है. गठबंधन के नेता यह भी दावा कर रहे हैं कि झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर उसके उम्मीदवार जीत रहे हैं. इस गठबंधन में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अलावा कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और वामदल शामिल हैं.

झारखंड में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 7 सीट पर लड़ा लोकसभा चुनाव

गठबंधन के तहत लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को झारखंड में सबसे ज्यादा 7 सीटें मिलीं. झामुमो ने 5 सीट पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं, तो राष्ट्रीय जनता दल और भाकपा (माले) (लिबरेशन) के एक-एक उम्मीदवर चुनाव लड़ रहे हैं. झारखंड की 14 सीटों पर 4 चरणों में चुनाव कराए जा रहे हैं. 3 चरणों में 11 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है. दुमका, राजमहल और गोड्डा लोकसभा सीट पर 1 जून को अंतिम चरण में मतदान होना है.

इसे भी पढ़ें

भाजपा सरकार ने झारखंड के बेटा हेमंत सोरेन को नहीं, आदिवासियों के स्वाभिमान को जेल में डाला है : कल्पना सोरेन

शिबू 2.O के लुक में दिखे हेमंत सोरेन, गिरफ्तारी के तीन महीने बाद जेल से निकले

जेल में बंद हेमंत सोरेन का सीएम चंपाई सोरेन को संदेश, इन कार्यकर्ताओं को ही दें लोकसभा का टिकट

होटवार जेल में सामान्य कैदी की तरह रह रहे हैं पूर्व सीएम हेमंत सोरेन, पत्नी पहुंची मिलने

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >