बकरी पालन से बदली तस्वीर, 5000 बकरियों का फार्म और ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट; 100 लोगों ने शुरू किया अपना कारोबार

रांची के डीके सिंह ने बकरी पालन को एक सफल व्यवसाय में बदला है. उनके फार्म में 5000 बकरियां हैं और वे Dubai तक एक्सपोर्ट करते हैं. उन्होंने 500 से अधिक लोगों को प्रशिक्षित किया है, जिनमें से 100 ने अपना फार्म शुरू किया है.

रांची: बकरी पालन को केवल पारंपरिक पशुपालन तक सीमित रखने के बजाय आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक प्रबंधन के साथ व्यवसाय के रूप में विकसित कर रांची के डीके सिंह ने अपनी अलग पहचान बनायी है. आगरा में करीब छह एकड़ में फैले उनके गोट फार्म में लगभग 5000 बकरियों का पालन किया जा रहा है. हर साल लगभग 4000 से 5000 बकरा तैयार कर बेचते हैं. वहीं लगभग एक हजार बकरियां प्रगतिशील पशुपालकों को देते हैं.

फार्म में आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल के साथ बकरियों के स्वास्थ्य, फीड, नस्ल सुधार और रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाता है. डीके सिंह ने बताया कि आज के समय में पशुपालकों को वैज्ञानिक तरीके, बीमारी की पहचान, खान-पान, टीकाकरण, प्रजनन और बच्चों की देखभाल की पूरी जानकारी होना जरूरी है. इसी उद्देश्य से उन्होंने ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की भी शुरुआत की है. यहां अब तक 500 से अधिक लोगों को बकरी पालन का प्रशिक्षण दिया जा चुका है. प्रशिक्षण लेने वाले लोगों में से करीब 100 लोगों ने अपना गोट फार्म शुरू किया है.

बकरी के बच्चों की मृत्यु दर बड़ी चुनौती

डीके सिंह बताते हैं कि बकरी पालन में सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक छोटे बच्चों की अधिक मृत्यु दर है. इसके लिए विशेष ध्यान देना पड़ता है. फार्म में आधुनिक हेल्थ मैनेजमेंट, फीड मैनेजमेंट, रख रखाव, नस्ल सुधार में विशेष ध्यान दिया जाता है. फार्म में एडवांस्ड फीड मैनेजमेंट की व्यवस्था है. इसके माध्यम से बकरियों को उनकी जरूरत के अनुसार संतुलित आहार देने पर काम किया जाता है. फार्म की एक खास व्यवस्था इसकी लैब है. यहां बकरियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए विभिन्न प्रकार के टेस्ट की जा सकती है. यहां ब्लड टेस्ट, यूरीन टेस्ट आदि कई टेस्ट किये जाते हैं.

प्रशिक्षण के जरिए तैयार कर रहे नये पशुपालक

डीके सिंह बकरी पालन को लेकर लोगों को जागरुक भी कर रहे हैं. लोगों को आधुनिक तरीके से बकरी पालन के लिए प्रशिक्षित भी कर रहे हैं. उनके ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट से अब तक 500 से अधिक लोग प्रशिक्षण ले चुके हैं. प्रशिक्षण लेने वाले लगभग 100 लोगों ने अपना गोट फार्म भी शुरू किया है.

दुबई में हो रहा एक्सपोर्ट

उनके फार्म में तैयार बकरा दुबई भी भेजा जा रहा है. डीके सिंह के अनुसार उनका एशिया में सबसे बड़ा गोट फार्म है. इसके लिए कई सम्मान भी मिल चुका है. वे जल्द रांची में भी बड़े स्तर पर बकरी पालन शुरु करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek chandra

झारखंड में पिछले दो दशक से अधिक समय से पत्रकारिता से जुड़े हैं. पत्रकारिता का ककहरा प्रसिद्ध पत्रकार और राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश से सीखा है. सम सामयिक विषयों पर कई रिपोर्ट राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित रही हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >