रांची में दोस्तों के साथ पार्टी पड़ी भारी: बहस के बाद मारी गोली फिर नदी में फेंका शव, राजन तिर्की हत्याकांड का खुलासा

रांची में एक सनसनीखेज हत्या मामले का खुलासा हुआ है. दोस्तों के बीच खाने-पीने की पार्टी के दौरान हुई मामूली कहासुनी ने जान ले ली. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

रांची: राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल, कारतूस, बाइक और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए गए हैं. पूछताछ में पता चला है कि खाने-पीने की पार्टी के दौरान हुई आपसी लड़ाई में राजन तिर्की नाम के युवक को गोली मारी गई थी और सबूत मिटाने के लिए उसके शव को नदी के तेज बहाव में बहा दिया गया था.

सड़क पर खून के धब्बों से शुरू हुई पुलिस की जांच

घटना की शुरुआत 8 सितंबर की रात को हुई, जब पुलिस को चौड़ी बस्ती स्थित मसना के पास गोली चलने की सूचना मिली. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो सड़क पर काफी खून बिखरा था, लेकिन वहां कोई जख्मी इंसान नहीं मिला. पुलिस ने जब खून के निशानों का पीछा किया तो निशान पोटपोटो नदी के किनारे तक पहुंचे. इसके बाद पुलिस ने लगातार तीन दिनों तक ड्रोन कैमरे और जवानों की मदद से नदी में खोजबीन अभियान चलाया. 11 सितंबर को जयप्रकाश नगर के पास पोटपोटो नदी में एक शव तैरता हुआ मिला.

ये भी पढ़ें: झारखंड आ सकते हैं राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में दौरा प्रस्तावित

कान के पास गोली का निशान, मृतक की हुई पहचान

नदी से निकाले गए शव की पहचान कांके के चामा (बुकरू) गांव निवासी राजन तिर्की के रूप में हुई. उसके दाहिने कान के पास गहरा जख्म था, जिससे साफ था कि उसे गोली मारी गई है. इसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचनाओं के आधार पर जाल बिछाकर घटना में शामिल तीन आरोपियों को दबोच लिया. गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

हत्या में इस्तेमाल पिस्टल और बाइक बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 7.65 एमएम की एक पिस्टल, एक जिंदा गोली, एक इस्तेमाल किया गया कारतूस का खोखा, 3 एंड्रॉइड मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई बजाज प्लेटिना बाइक (नंबर: GJ5FA-9380) जब्त कर ली है. पुलिस इस मामले में शामिल अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: Video: 'करोड़ों के घोटाले, निलंबन, फिर जेल '... दागी IAS को झारखंड में कैसे मिल जाती है मनचाही पोस्टिंग?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >