Ranchi news : राजधानी के कई मोहल्लों में हुई बारिश, आज भी होगी

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को भी राज्य के कई स्थानों पर हल्के बारिश का अनुमान है. शनिवार को भी राज्य के कुछ इलाकाें में बारिश होने की संभावना है.

रांची. राजधानी में गुरुवार को कई मोहल्लों में बारिश हुई, जबकि कई मोहल्लों में धूप खिली रही. दोपहर में ओवरब्रिज, किशोरगंज और हरमू इलाके में कुछ देर के लिए झमाझम बारिश हुई. वहीं, बरियातू और दीपाटोली इलाके में भी दोपहर करीब एक बजे कुछ देर बूंदाबांदी हुई. वहीं, कुछ इलाकों में मौसम खुला था. मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को भी राज्य के कई स्थानों पर हल्के बारिश का अनुमान है. शनिवार को भी राज्य के कुछ इलाकाें में बारिश होने की संभावना है. गुरुवार को बारिश और धूप होने से उमस रही. यहां बता दें कि बुधवार को भी राजधानी में कुछ इसी तरह का मौसम रहा, जिसकी वजह से कहीं बारिश हुई, तो कहीं धूप खिली रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >