Rain Alert : आज से बदलेगा झारखंड का मौसम, 5 दिनों तक होगी झमाझम बारिश, येलो अलर्ट जारी

Rain Alert : झारखंड के विभिन्न इलाकों में आज 6 जून से झमाझम बारिश होने वाली है. आगामी कुछ दिनों तक राज्य में बारिश की प्रबल संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 9 जून तक अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश होगी. जबकि 10 और 11 जून को राज्यभर में भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है.

Rain Alert : झारखंड के विभिन्न इलाकों में आज 6 जून से झमाझम बारिश होने वाली है. आगामी कुछ दिनों तक राज्य में बारिश की प्रबल संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 9 जून तक अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश होगी. जबकि 10 और 11 जून को राज्यभर में भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. साथ ही इस दौरान वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

आज और कल यहां होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज केवल 4 जिलों सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां को छोड़कर अन्य सभी जगहों पर बारिश होगी. इस दौरान हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इसके अलावा कल 7 जून को राज्य के लगभग आधे हिस्से में बारिश की संभावना जतायी गयी है. इस दौरान पूर्वी क्षेत्रों में बारिश की संभावना है. आज और कल दोनों ही दिन राजधानी रांची में बारिश होगी.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट

वहीं 9 जून को 4 जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार को छोड़कर राज्यभर में झमाझम बारिश होगी. इसके बाद 10 जून से 11 जून तक राज्यभर में भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है. मौसम विभाग ने इस दौरान वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है. बीते 24 घंटे में डाल्टेनगंज को तापमान सबसे अधिक 37.1 डिग्री सेसी दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम तापमान गुमला का 20.2 डिग्री सेसी दर्ज किया गया. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेसी दर्ज किया गया.

इसे भी पढ़ें

Bakrid 2025 : कल मनाई जाएगी ‘बकरीद’, जानिए रांची की मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज का समय

जानिए कौन हैं कार्तिक उरांव, जिनके नाम पर होगा रांची के सिरमटोली फ्लाइओवर का नामकरण

धनबाद में बालू का उठाव बंद, निर्माण कार्य ठप, ऊंचे दामों पर बालू खरीदने को लोग विवश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >