राहुल गांधी ने वीडियो कॉल कर छात्रों से की बात, कहा- झारखंड के छात्र अपने हक के लिए कर रहे हैं विरोध

लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने झारखंड के छात्र आंदोलन का समर्थन किया है. उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए और कहा कि यह महंगी और दमनकारी है. जानिए पूरी खबर.

ब्यूरो प्रमुख, रांची

झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान आया है. कांग्रेस के आला नेता श्री गांधी ने वीडियो संदेश जारी कर कहा है कि झारखंड के छात्र अपने हक के लिए विरोध कर रहे हैं. कृपया उनका समर्थन करें. यह विरोध-प्रदर्शन देश भर में हो रहा है. गुरुवार को राहुल गांधी ने वीडियो कॉल पर आंदोलन कर रहे छात्रों से बात भी की.

राहुल गांधी ने हमारी मांगों का किया समर्थन : छात्र नेता पीयूष कुमार

राहुल गांधी से फोन पर बातचीत के बारे में जानकारी देते हुए छात्र नेता पीयूष कुमार ने कहा, "हमने उन्हें अपनी मांगों के बारे में बताया - जैसे परीक्षा रद्द करने, जांच और सुधार की मांग. उन्होंने कहा कि वह हमारी मांगों का समर्थन करते हैं और सरकार के सामने यह मुद्दा उठाएंगे. उन्होंने कहा कि वह छात्रों के साथ हैं और उनका समर्थन करते हैं.

छात्र नेता रवींद्र पासवान ने कहा, "उन्होंने हमसे यहां के हालात के बारे में पूछा. हमने उन्हें यहां परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों के बारे में बताया. हमने उनसे कहा कि कांग्रेस यहां सत्ता में हैं और उन्हें हमारी मदद करनी चाहिए. उन्होंने हमसे कहा कि वे छात्रों के साथ खड़े हैं. उन्होंने हमसे अपनी मांगें उन्हें भेजने के लिए कहा और भरोसा दिलाया कि वे पूरी कोशिश करेंगे कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल हमसे बात करें. देखते हैं कि कल ऐसा होता है या नहीं... हमने उनसे गुजारिश की कि हमारी मांगें जायज हैं और चूंकि वे यहां गठबंधन में हैं, इसलिए हमारी मांगों पर गंभीरता से विचार करना उनकी भी जिम्मेदारी है. उन्होंने हमसे कहा कि वे हमारी मांगों को लेकर गंभीर हैं और इस मामले को उठाएंगे."

ये भी पढ़ें... धनबाद में चोर को पकड़ने के बाद पुलिस टीम पर हमला, भूली ओपी के SI हरिप्रकाश मिश्रा घायल

हमारी शिक्षा व्यवस्था दमनकारी : राहुल

राहुल गांधी ने कहा कि हमारी शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त है. यह महंगी है और दमनकारी है. छात्रों की बात सुननी चाहिए. इस शिक्षा व्यवस्था को बदलने के लिए एक्शन लेना चाहिए. चाहे कांग्रेस और केंद्र की सरकार हो या झारखंड की. उन्होंने कहा कि इस शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ मैंने साफ कहा है. देहरादून में कहा है, कोटा में कहा है और अब अब इलाहाबाद जाकर कहने वाला हूं.

ये भी पढ़ें... झरिया में 9 दिनों से जलापूर्ति ठप, झमाडा के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे लोग

दिल्ली में प्रदेश नेताओं की हुई बैठक

लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी झारखंड आयेंगे. श्री गांधी के दौरे को लेकर संगठन को तैयारी करने के लिए कहा गया है. गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ प्रदेश के नेताओं की बैठक हुई. इसमें संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर चर्चा हुई. राष्ट्रीय महासचिव श्री वेणुगोपाल ने प्रदेश से लेकर पंचायत स्तर तक सांगठनिक ढांचे और काम-काज की समीक्षा की. झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर भी केंद्रीय नेतृत्व ने रिपोर्ट ली. बैठक में प्रदेश प्रभारी के राजू, सह-प्रभारी श्रीबेला प्रसाद, सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और विधायक दल के नेता प्रदीप यादव शामिल हुए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand mohan

I have 15 years of journalism experience, working as a Senior Bureau Chief at Prabhat Khabar. My writing focuses on political, social, and current topics, and I have experience covering assembly proceedings and reporting on elections. I also work as a political analyst and serve as the Convenor of the Jharkhand Assembly Journalist Committee.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >