कोरोना से जंग : पुलिस और सामाजिक संगठनों ने मदद के लिए बढ़ाये हाथ

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव व लॉकडाउन के कारण उत्पन्न स्थिति से निबटने के लिए पुलिस समेत सामाजिक संगठनाें के लोगों ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है.

रांची : कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव व लॉकडाउन के कारण उत्पन्न स्थिति से निबटने के लिए पुलिस समेत सामाजिक संगठनाें के लोगों ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है. सामाजिक संगठन के लोग अपने स्तर से मदद की पेशकश कर रहे हैं. राजधानी में जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य व जरूरी सामान पहुंचाने के लिए कई लोग मदद कर रहे हैं.

पंडरा स्कूल में बंटा मध्याह्न भोजन योजना का चावल

रांची : विद्यालय प्रबंधन समिति ने कोरोना संकट को देखते हुए राजकीय कृत मध्य विद्यालय, पंडरा में मध्याह्न भोजन योजना के आवंटित चावल का वितरण किया. विभागीय निर्देश के बाद शनिवार को जरूरतमंदों के बीच राशन काे सुरक्षा उपायों के साथ कड़ी निगरानी में बांटा गया. कार्यक्रम के दौरान लाभुकों को सुरक्षा उपायों के तौर पर एक मीटर की दूरी, मास्क का प्रयोग एवं साबुन से हाथ धोने और सेनिटाइजर के नियमित उपयोग के संदेश के साथ इस कार्य को संपन्न किया गया. समिति ने बताया कि संबंधित कोष में राशि प्राप्त होते ही डीबीटी स्कीम से बच्चों के खाते में कुकिंग लागत के साथ ही अतिरिक्त पोषाहार की राशि भेज दी जायेगी.

सेवा भारती ने 274 लोगों को भोजन कराया

रांची : सेवा भारती रांची महानगर द्वारा सेवा भारती प्रांतीय कार्यालय बिरसा चौक, प्रकाश नगर, सेवा निकेतन परिसर में 274 जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया. संस्था द्वारा बताया गया है कि रविवार को 500 से अधिक लाेगों तक भोजन पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा. भोजन वितरण के साथ उनको सेनेटाइज भी किया जा रहा है. वहीं संस्था की डॉली कुजारा ने लोगों को हाथ धोने के लिए साबुन का वितरण किया. इस कार्य में राष्ट्रीय सेवा भारती के गुरुशरण प्रसाद, प्रांतीय सह सचिव ऋषि पांडेय, राधेश्याम अग्रवाल, गिरीश मल्होत्रा, पूनम आनंद, श्याम टोरका व अनिरुद्ध कुमार आदि सहयोग कर रहे हैं.

भूखे मवेशियों के लिए पुलिस ने पहुंचाया चारा

रांची : लॉकडाउन के कारण पशुओं को चारा मिलने में हो रही कठिनाई को देखते हुए शनिवार को डोरंडा थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने डोरंडा थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाके में घूम-घूमकर पशुओं को चारा उपलब्ध कराया. थाना क्षेत्र के पशु पालकों को भी उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर पशुओं को चारा मिलने में कोई कठिनाई हो रही है या गाड़ियों के नहीं चलने की वजह से चारा पहुंचाने में कठिनाई हो रही है, तो वे इसकी जानकारी पुलिस को दे सकते हैं. थाना प्रभारी ने ऐसे वाहनों को पास भी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है. थाना प्रभारी ने छोटे खटाल संचालक को भी पशुओं के लिए चारा उपलब्ध कराया है. डोरंडा थाना प्रभारी ने यह काम एसएसपी अनीश गुप्ता के निर्देश पर किया है.

इधर, एसएसपी ने डोरंडा थाना प्रभारी को इस काम के लिए पांच हजार रुपये रिवार्ड देने की घोषणा की है. इसी तरह लॉक डाउन के दौरान पकड़े गये लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए पकड़ कर वीडियो फिल्म दिखाने के लिए चुटिया, लालपुर और सदर थाना प्रभारी को रिवार्ड देने की घोषणा की है. इसी तरह ट्रैफिक पुलिस के कुछ सिपाहियों को रिवार्ड देने की घोषणा की गयी है. समाज के प्रति भी बेहतर करने वाले पुलिसकर्मियों को चिह्नित कर एसएसपी ने रिवार्ड देने का निर्णय लिया है.

रेल कर्मियों ने खानाबदोश के बीच बांटा राशन

रांची : रांची मंडल के रेल सुरक्षा बल के जवानों ने शनिवार को जगन्नाथ मंदिर, धुर्वा के समीप रहनेवाले 30-35 गरीबों के बीच एक सप्ताह के लिए चावल, दाल, सब्जी एवं राशन की अन्य सामग्री का वितरण किया. वितरण करने के बाद रेल सुरक्षा बल ने सभी को घर से बाहर नहीं निकलने के लिए समझाया. 21 दिनों के लाॅकडाउन में मजदूर एवं खानाबदोश परिवार के सामने भोजन की समस्या उत्पन्न हो गयी है. रांची रेल मंडल के सुरक्षा आयुक्त प्रशांत यादव को सूचना मिली कि जगन्नाथपुर मंदिर के समीप 30-35 खानाबदोश परिवार हैं, जिन्हें भोजन नहीं मिल रहा है. इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए राशन सामग्री वितरण के लिए वहां रेल मंडल के सुरक्षा बल के कर्मचारियों को भेजा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >