बैंडमिंटन खेलने का विरोध, महिला-पुरुष को ईंंट से मार कर किया जख्मी

बैंडमिंटन खेलने का विरोध, महिला-पुरुष को ईंंट से मार कर किया जख्मी

रांची : एदलहातू स्थित सोनगौरी धनेश नामक अपार्टंमेंट परिसर में बैडमिंटन खेल रहे वहां के निवासियों के साथ मनोज मुंडा व उसके घर वाले उलझ गये़ इसी क्रम में मनोज मुंडा जान मारने की धमकी देते हुए अपार्टमेंट के बी ब्लॉक निवासी अाशीष तथा सरिता को सीमेंंट के ईंटा से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया़

घटना रात करीब नौ बजे की है़ इस संबंध में बरियातू थाना में मनोज मुंडा व उनके परिवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़ मामले में बरियातू पुलिस ने मनोज मुंडा को हिरासत में लिया है़ इधर, बरियातू पुलिस ने घायलों का इलाज कराया़ इस संबंध में अपार्टमेंट के निवासी स्वाधीन पटनायक ने बताया कि अपार्टमेेंट से होकर इन लोगों का अाना-जाना है़

अपार्टमेंट परिसर में एक गेट लगा हुआ है. वहां पर एक परिवार रहता है़ बैडमिंटन खेलने के दौरान उनलोगाें ने नेट हटा दिया और हैलोजन खोलने लगे़ इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा. बाद में मामला मारपीट में बदल गया.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >