राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने One Nation One Election पर जताया ऐतराज, कहा- चुनाव के वक्त भ्रमित होंगे लोग

One Nation One Election: राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने वन नेशन वन इलेक्शन पर ऐतराज जताते हुए कहा कि इसके लागू होने से चुनाव समय लोग भ्रमित हो जाएंगे. ये क्षेत्रीय पार्टियों के लिए नुकसानदेह है.

रांची : झारखंड से राज्यसभा सांसद सह झामुमो नेता महुआ माजी ने वन नेशन वन इलेक्शन विधेयक पर कड़ा ऐतराज जताया है. उनका मानना है कि वन नेशन वन इलेक्शन नुकसानदेह है. उन्होंने कहा कि इसके लागू होने से चुनाव के समय लोग भ्रमित हो जाएंगे. गौरतलब है कि लोकसभा से वन नेशन वन इलेक्शन का बिल पेश हो गया है.

वन नेशन वन इलेक्शन से क्षेत्रीय पार्टियों को नुकसान : महुआ माजी

झामुमो से राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने बुधवार को दिल्ली में न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन क्षेत्रीय पार्टियों के लिए बहुत नुकसानदेह है. क्योंकि, जब लोकसभा चुनाव होता है तो जनता केंद्र के हिसाब से वोट देती है. केंद्र में जो नेता बैठते हैं उन्हें क्षेत्र के जरूरतों के बारे में पता नहीं होता. लेकिन ठीक इसके विपरीत क्षेत्रीय पार्टियों को विभिन्न इलाकों की समस्या को बारे में अच्छे से पता होता है.

Also Read: One Nation One Election: एक देश एक चुनाव लोकसभा में पेश, राजनीतिक दलों के सुर अनेक

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने लोकसभा में पेश किया वन नेशन वन इलेक्शन विधेयक

राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन आ जाने से केंद्र सरकार अपने हिसाब से एजेंडा तय करेंगी. इससे जनता भ्रमित हो जाएगी. गौरतलब है कि मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने ये विधेयक लोकसभा पेश किया. इस दौरान इसके पक्ष में 269 वोट पड़े और विरोध में 198 वोट डाले गए. दूसरी तरफ विपक्ष इस बिल का जोरदार विरोध कर रहा है. विपक्षी दलों का कहना है कि यह विधेयक संविधान के मूलभूत ढांचे पर हमला है.

Also Read: Russia Ukraine War: रूस के न्यूक्लियर चीफ की हत्या से बढ़ा तीसरे विश्वयुद्ध का खतरा, पुतिन ने दे डाली धमकी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >