रांची. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के अध्यक्ष पद पर निशांत जायसवाल की नियुक्ति की है. कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी है. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसकी जानकारी दी.
कांग्रेस अध्यक्ष ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के चेयरपर्सन के रूप में निशांत जायसवाल की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश कांग्रेस के ओबीसी विभाग में नयी टीम के गठन और संगठन को सक्रिय करने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है.
