Teacher's Day पर RU में खास आयोजन, विद्यार्थियों ने शिक्षकों को सम्मानित कर जताया आभार

रांची विश्वविद्यालय के नागपुरी विभाग में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों को सम्मानित किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

रांची. रांची विश्वविद्यालय के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा संकाय के नागपुरी विभाग में शनिवार को शिक्षक दिवस मनाया गया. इस अवसर पर शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने विभाग के शिक्षकों को अंगवस्त्र व उपहार भेंटकर सम्मानित किया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ उमेश नंद तिवारी ने की. उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और भविष्य को दिशा देने वाला मार्गदर्शक होता है. प्राध्यापक डॉ बीरेंद्र कुमार महतो ने कहा कि शिक्षक दिवस आत्ममंथन का अवसर है.

डॉ रीझू नायक ने कहा कि शिक्षा तभी सार्थक है, जब वह व्यक्ति को अज्ञान, अंधविश्वास और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से मुक्त होने की प्रेरणा दे. समारोह में विद्यार्थियों ने शिक्षा और नशा उन्मूलन पर केंद्रित नागपुरी नाटक, कविता और गीतों की प्रस्तुति दी.

राजकुमार, काजल, सृष्टि, वर्षा, रूपेश, मोनिका, विभा, शोभा, अजीत, सुजीत, रीना, शिवानी और सुधीर ने अपने अभिनय व प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया. कार्यक्रम का संचालन विक्की मिंज और धर्मेंद्र गोप ने संयुक्त रूप से किया. धन्यवाद ज्ञापन सोनू सपवार ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Munna Kumar Singh

मुन्ना कुमार सिंह हिंदी पत्रकारिता (प्रिंट) के अनुभवी संपादकीय पेशेवर हैं. उन्हें पत्रकारिता, कॉपी एडिटिंग, पेज प्लानिंग और न्यूजरूम संचालन का 13 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे प्रभात खबर, रांची में सीनियर सब एडिटर और सिटी लाइफ पेज के प्रभारी हैं. उनकी जिम्मेदारियों में पेज प्लानिंग, कंटेंट प्राथमिकता, स्टोरी प्लेसमेंट, रिपोर्टर व फोटोग्राफर टीम के साथ समन्वय और समयबद्ध प्रकाशन सुनिश्चित करना शामिल है. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत सनमार्ग से बतौर स्ट्रिंगर की और बाद में हिंदुस्तान व दैनिक भास्कर जैसे समाचार संस्थानों में विभिन्न संपादकीय भूमिकाओं में कार्य किया. दैनिक भास्कर, रांची में उन्होंने धर्म-समाज-संस्था और रांची-आसपास जैसे पेजों की स्वतंत्र जिम्मेदारी संभाली. उनकी प्रमुख विशेषज्ञताओं में कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन लेखन, पेज प्लानिंग, कंटेंट क्वालिटी और डेडलाइन मैनेजमेंट शामिल है. उन्होंने नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >