केरल के नीलंबूर में जंगली हाथी ने झारखंड के प्रवासी मजदूर को कुचलकर मार डाला

Migrant Laborer of Jharkhand: झारखंड के एक प्रवासी श्रमिक की केरल में मौत हो गयी है. केरल के नीलंबूर में एक जंगली हाथी ने उसे कुचल दिया. श्रमिक रांची का रहने वाला बतया जा रहा है. हालांकि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पायी है. श्रम विभाग के अधिकारी इस बात का पता लगाने में जुटे हैं कि श्रमिक मूल रूप से कहां का रहने वाला था.

Migrant Laborer of Jharkhand: केरल के मलप्पुरम जिले के नीलंबूर में जंगली हाथी ने झारखंड के प्रवासी मजदूर को कुचलकर मार डाला. पुलिस ने बताया कि गुरुवार को नीलंबूर में एक रबर बागान में काम करने वाले प्रवासी मजदूर की बृहस्पतिवार को जंगली हाथी के हमले में मौत हो गयी. झारखंड में श्रम विभाग को इसकी सूचना दी गयी है. उन्हें बताया गया है कि मृतक रांची का है. उसका आधार कार्ड और फोन नंबर भेजा गया है. हालांकि, मृतक के परिजनों से अब तक श्रम विभाग के अधिकारी संपर्क नहीं कर पाये हैं.

मुलेपडम के बागान में काम करता था मृतक चारु उरांव

मृतक की पहचान झारखंड निवासी चारु उरांव के रूप में की गयी है. केरल पुलिस ने कहा है कि चारु उरांव मूलेपडम स्थित एक बागान में श्रमिक था. बागान के कर्मचारियों ने काम से लौटते वक्त सुबह करीब 9 बजे उरांव को मृत पाया.

वन विभाग के अधिकारी बोले- हाथी के हमले में हुई मौत

इसके बाद पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गयी. वन विभाग और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे. वन विभाग के अफसरों ने जांच के बाद इस बात की पुष्टि की कि चारु उरांव पर जंगली हाथी ने हमला किया था.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Migrant Laborer of Jharkhand: नीलंबूर वन क्षेत्र के पास हुई झारखंड के श्रमिक की मौत

अधिकारियों ने बताया कि जिस जगह झारखंड के प्रवासी श्रमिक की मौत हुई, वह बागान नीलंबूर वन क्षेत्र के पास है, जहां जंगली हाथी अक्सर भटककर आ जाते हैं. पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. जांच के तहत अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज किया जायेगा.

हाथी का पता लगाने के लिए वन विभाग का अभियान शुरू

दूसरी ओर, वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग ने इलाके में घूम रहे हाथी का पता लगाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है. अधिकारियों ने कहा कि हाथी का पता लगाना जरूरी है, क्योंकि वह दूसरे लोगों को भी नुकसान पहुंचा सकता है.

इसे भी पढ़ें

जंगली हाथी ने किसान को कुचलकर मार डाला, विरोध में एनएच-75 दो घंटे जाम

रजरप्पा मंदिर मार्ग पर हाथियों का कहर : मजदूर को कुचलकर मार डाला, ग्रामीणों में दहशत

बोकारो में हाथी बना मौत का साया: महिला को कुचलकर मार डाला, एक सप्ताह में 3 की गयी जानें

हाथियों के हमले में किसान की मौत, ग्रामीणों ने तीन घंटे एनएच जाम किया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >