माॅब लीचिंग मामले में पुलिस कार्रवाई से हड़कंप, निर्दोषों के फंसने का आरोप

मॉब लीचिंग के आरोपियों पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई से ग्रामीणो में हड़कंप मचा हुआ है.

पिपरवार. मॉब लीचिंग के आरोपियों पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई से ग्रामीणो में हड़कंप मचा हुआ है. भीड़ में शामिल लोग पुलिस द्वारा पकड़े जाने के डर फरार हो चुके हैं. वहीं, कुछ लोग अपने घरों के आसपास छुप कर रह रहे हैं. जानकारी के अनुसार पुलिस वायरल वीडियो में लोगों की पहचान करने का सिलसिला जारी है. इस मामले में पिपरवार पुलिस ने एक अज्ञात सहित 10 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है. इसके अलावा गिरफ्तार किये आरोपियों ने पुलिस को भीड़ में शामिल और 18 लोगों के नाम बताये हैं. चिरैयाटांड़ व किचटो में लोगों को उनके घरों पर पुलिस के पहुंचने का भय सता रहा है. इस संबंध में थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि पुलिस किसी निर्दोष को नहीं फंसने देगी. ज्ञात हो कि रविवार की रात चिरैयाटांड-किचटो में बच्चा चोर के शक में भीड़ ने एक विक्षिप्त रामबली राजभर की पीट कर अधमरा कर दिया था. बाद में रिम्स में ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी. पिपरवार पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई कर रही है. ऐसा भी नहीं है कि भीड़ में शामिल सभी लोग विक्षिप्त की पिटाई कर रहे थे. वीडियो में कुछ लोग विक्षिप्त को बचाने में भी लगे दिख रहे हैं.

विक्षिप्त को बचाने में खुद भीड़ का शिकार हो गये प्रीतम :-

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि भीड़ विक्षिप्त की पिटाई करने में लगी है. उनमें से कोई विक्षिप्त से पूछताछ कर रहा है, तो कोई वीडियो बनाने में मशगुल है. वहीं, कुछ लोग तामशाबीन बने हुए हैं. लेकिन भीड़ में कुछ लोग ऐसे भी थे, जो पुलिस का सहयोग कर विक्षिप्त को भीड़ से बचाने का प्रयास कर रहे थे. उनमें सीसीएलकर्मी प्रीतम महतो उर्फ गब्बर महतो व पंचायत समिति संगीता देवी के पति कीर्तन महतो का नाम शामिल है. इस संबंध में प्रीतम महतो ने बताया कि भीड़ इतनी उग्र थी कि लोगों को रोकना मुश्किल हो रहा था. इसी दौरान किसी ने उसे ही दो-तीन फैट जड़ दिया. लेकिन दुर्भाग्य से गिरफ्तार आरोपियों में से एक ने अपनी स्वीकोरोक्ति बयान में पुलिस के समक्ष उनके ही नाम बता दिये. वहीं, कीर्तन महतो पुलिस के आग्रह पर ही भीड़ से विक्षिप्त को बचाने का प्रयास कर रहे थे. लेकिन उन्हें भी भीड़ में शामिल दिखाया गया है. इससे लोगों में रोष है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JITENDRA RANA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >