Land Scam: ईडी को मिली मो सद्दाम की 4 दिन की रिमांड, जमीन के दस्तावेज में हेराफेरी करने का है आरोपी

Land Scam: रांची भूमि घोटाला मामले में गिरफ्तार मो सद्दाम को पीएमएलए कोर्ट ने 4 दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया है. ईडी ने 5 दिन की रिमांड मांगी थी.

Land Scam: पीएमएलए कोर्ट ने शुक्रवार (12 अप्रैल) को मो सद्दाम को 4 दिन की ईडी रिमांड में भेज दिया. ईडी ने उससे पूछताछ के लिए 5 दिन की रिमांड मांगी थी. कोर्ट ने 4 दिन की रिमांड दी. सद्दाम पर जमीन के दस्तावेज में हेर-फेर करने का आरोप है. उसे 9 अप्रैल को ईडी ने गिरफ्तार किया था. रांची जमीन घोटाला मामले में यह तीसरी गिरफ्तारी थी.

9 अप्रैल को ईडी ने Land Scam मामले में सद्दाम को किया गिरफ्तार

जमीन घोटाला मामले में 9 अप्रैल को ईडी ने गिरफ्तार किया था. पीएमएलए कोर्ट ने पहले से जेल में बंद मो सद्दाम की 4 दिन की रिमांड ईडी को दी थी. शुक्रवार को उसकी रिमांड अवधि पूरी हो रही थी. इसलिए ईडी ने एक बार फिर उसे विशेष अदालत में पेश किया और 5 दिन की रिमांड की मांग की.

जमीन घोटाला मामले में ही हुई है हेमंत सोरेन की भी गिरफ्तारी

पीएमएलए की विशेष अदालत ने ईडी के आग्रह पर मो सद्दाम की रिमांड अवधि 4 दिन बढ़ा दी. बता दें कि जिस कथित जमीन घोटाला मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया है, उसी मामले में मो सद्दाम को भी गिरफ्तार किया गया है.

Also Read : हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाला मामले में एक और गिरफ्तारी, ईडी ने मोहम्मद सद्दाम को किया अरेस्ट

13 अप्रैल 2023 को पहली बार हुई थी मो सद्दाम की गिरफ्तारी

13 अप्रैल 2023 को ईडी ने मो सद्दाम, अफसर अली, इम्तियाज खान, प्रदीप बागची, भानु प्रताप प्रसाद समेत अन्य को गिरफ्तार किया था. 9 अप्रैल को ईडी ने जेल में बंद मो सद्दाम को आधिकारिक रूप से गिरफ्तार किया और पीएमएलए की विशेष अदालत से उसकी 5 दिन की रिमांड मांगी. तब भी पीएमएलए कोर्ट ने ईडी को मो सद्दाम की 4 दिन की ही रिमांड दी थी.

Also Read : हेमंत सोरेन को फिर 5 दिन की ईडी रिमांड पर भेजा, हेमंत सोरेन जिंदाबाद से गूंजा कोर्ट परिसर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >