रांची. मारवाड़ी कॉलेज गणित विभाग के तीन विद्यार्थियों ने शानदार उपलब्धि हासिल की है. प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने तीनों विद्यार्थियों को बधाई दी है. प्राचार्य ने बताया कि गणित विभाग के शिक्षकों के साथ साथ छात्रा सलोनी कुमारी (सत्र 2022-26), तनु श्री (सत्र 2023-25) और अंकित कुमार (सत्र 2022-24) ने राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल की है.
सलोनी कुमारी ने पहले गणित में जैम परीक्षा पास की थी, अब सीयूजे में स्टैटिस्टिक्स (सांख्यिकी) में एमएससी प्रोग्राम के लिए चुनी गयी हैं.
इसी प्रकार तनुश्री का चयन सीयूजे में फुल-टाइम पीएचडी प्रोग्राम के चुना गया है. जबकि अंकित कुमार ने गणित में गेट परीक्षा उत्तीर्ण की साथ ही गणित में यूजीसी नेट-जेआरएफ के लिए चुने गये.
