(डालसा) रांची की ओर से कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मांडर व हेसमी स्थित शेख भिखारी स्टेडियम में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
By Prabhat Khabar News Desk | Updated at :
मांडर.
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) रांची की ओर से कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मांडर व हेसमी स्थित शेख भिखारी स्टेडियम में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कस्तूरबा की छात्राओं व स्टेडियम में मौजूद महिलाओं को उनके अधिकार, महिला सुरक्षा से जुड़े कानून तथा निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गयी. एलएडीसी चीफ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना आवश्यक है. समाज में महिलाओं और बच्चियों पर होनेवाले अत्याचार को रोकने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा. तभी आनेवाली पीढ़ी की महिलाओं को सुरक्षित माहौल मिल सकेगा. मौके पर डालसा सचिव राकेश रौशन, कस्तूरबा की वार्डन इंदू लकड़ा, पीएलवी सुमन ठाकुर, विनिता कुमारी, सोनी कुमारी, पूनम देवी, सामी, तालिब अंसारी, राजा वर्मा, कलींद्र गोप सहित अन्य मौजूद थे.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।