रांची, जमशेदपुर, पलामू में 15 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम, वर्षा होगी या नहीं, क्या है वेदर अपडेट

Kal Ka Mausam: झारखंड के 3 जिलों रांची, जमशेदपुर और पलामू में कल का मौसम कैसा रहेगा. मौसम केंद्र रांची ने 14 सितंबर को ही इन तीनों जिलों के लिए 15 सितंबर के मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है. अगर आप जानना चाहते हैं कि इन जिलों में कल बारिश होगी या नहीं, तो आईएमडी का वेदर फोरकास्ट यहां पढ़ लें.

Kal Ka Mausam: झारखंड की राजधानी रांची, पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर और पलामू जिले के डाल्टेनगंज में कल 15 सितंबर 2025 को मौसम कैसा रहेगा. इन जिलों में कल वर्षा होगी या गर्मी सतायेगी. अधिकतम और न्यूनतम तापमान कितना रहेगा. आईए, आपको आज ही बता दें कि पलामू, जमशेदपुर और रांची में कल का मौसम कैसा रहने वाला है.

3 जिलों में अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री रहेगा

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार 15 सितंबर 2025 को इन तीनों जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेंटीग्रेड से 31 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने का अनुमान है. मौसम केंद्र रांची ने कहा है कि रांची का उच्चतम पारा 28 डिग्री, तो जमशेदपुर और डाल्टेनगंज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है.

रांची का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान

मौसम केंद्र के मुताबिक, रांची का न्यूनतम तापमान कल 23 डिग्री सेंटीग्रेड, जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड और डाल्टेनगंज का मिनिमम टेंपरेचर 26 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है. राजधानी रांची में कल आसमान में बादल छाये रहेंगे. मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर, डाल्टेनगंज में हो सकती है मध्यम दर्जे की वर्षा

जमशेदपुर में भी आसमान में बादल छाये रहने और मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना मौसम केंद्र रांची ने व्यक्त की है. पलामू के डाल्टेनगंज के मौसम के बारे में कहा गया है कि सोमवार को आसमान में बादल छाये रहेंगे. मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है.

Kal Ka Mausam: कहीं-कहीं होगी भारी वर्षा, तेज हवाएं चलेंगी

इन तीनों जिलों के लिए मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है. तीनों जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है. कुछ जगहों पर गरज के साथ वज्रपात होने की भी आशंका जतायी गयी है. कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकतीं हैं.

इसे भी पढ़ें

सावधान! रांची में शुरू हुई झमाझम बारिश, रामगढ़ में गरज के साथ वर्षा-वज्रपात की मौसम विभाग ने दी चेतावनी

झारखंड पर अगले 3 दिन भारी, जमकर बरसेगा मानसून, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

झारखंड के रांची समेत 4 जिलों में 3 घंटे के अंदर बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट

13, 14, 15, 16, 17 और 18 सितंबर तक झारखंड में गरज-चमक के साथ वर्षा- वज्रपात की आशंका, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >