Kal Ka Mausam: डालटनगंज से गुजर रहा मानसून ट्रफ, झारखंड के 8 जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Kal Ka Mausam: झारखंड के कम से कम 8 जिलों में भारी बारिश, तेज हवाओं के साथ वज्रपात की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है. कहा है कि गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी. कुछ जगहों पर वज्रपात भी होने की भी आशंका है. इसलिए लोग सावधान और सतर्क रहें.

Kal Ka Mausam: झारखंड के कम से कम 8 जिलों में कल भारी बारिश होगी. कई जिलों में गर्जन और तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की भी आशंका है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है. रविवार को मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि मानसून ट्रफ अभी झारखंड के डालटनगंज से गुजर रहा है. इसके असर से झारखंड के पश्चिमी और उससे सटे दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होगी.

गर्जन और तेज हवाओं के साथ वज्रपात की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड के कुछ हिस्से में गर्जन और तेज हवाओं के साथ वज्रपात की संभावना है. मौसम केंद्र ने मौसम की चेतावनी में कहा है कि गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी. कुछ जगहों पर वज्रपात भी होने की आशंका है.

7 जुलाई को झारखंड में सभी जगहों पर होगी वर्षा

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि झारखंड में अगले 5 दिन तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. 7 जुलाई 2025 को राज्य में लगभग सभी जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की प्रबल संभावना है.

24 घंटे के दौरान किस जिले में कितनी वर्षा हुई

मौसम केंद्र के मुताबिक, झारखंड के प्रमुख जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान जमशेदपुर में 62.6 मिलीमीटर वर्षा हुई. राजधानी रांची में 9.2 मिलीमीटर बारिश हुई. डालटनगंज में 27.2 मिलीमीटर, बोकारो थर्मल में 9.6 मिलीमीटर, चाईबासा में 4.1 मिलीमीटर, खूंटी में 1 मिलीमीटर, गढ़वा और सरायकेला में 0.5-0.5 मिलीमीटर और गुमला में 1.5 मिलीमीटर वर्षा हुई.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रांची में 740.7 मिलीमीटर बरसा मानसून

वर्षापात की बात करें, तो 1 जून से 6 जुलाई 2025 को सुबह 8:30 बजे तक रांची जिले में सबसे अधिक 740.7 मिलीमीटर वर्षा हुई है. जमशेदपुर में 702.7 मिलीमीटर, डालटनगंज में 342.3 मिलीमीटर, बोकारो थर्मल में 490.7 मिलीमीटर और चाईबासा में 528.6 मिलीमीटर वर्षा हुई है.

झारखंड में 69 फीसदी ही अधिक बारिश

राजधानी रांची में सामान्यत: बादल छाये रहेंगे. दो या इससे अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. रांची का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है. झारखंड में अब तक सामान्य से 69 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है. यहां सामान्य वर्षापात 246.2 मिलीमीटर की तुलना में 417.2 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है.

इसे भी पढ़ें

निवेश और डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर धोखाधड़ी करने वाले चाइनीज नेटवर्क गिरोह के 7 एजेंट गिरफ्तार

Weather Alert: आज 6 जुलाई को झारखंड के 13 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की आशंका

धनबाद, गढ़वा समेत झारखंड के 5 जिलों में अगले 3 घंटे में बदलेगा मौसम, वर्षा-वज्रपात का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >