झारखंड में करवट लेगा मौसम, आसमान में छायेंगे बादल, आज ही जान लें कल तापमान बढ़ेगा या घटेगा

Kal Ka mausam: झारखंड में मौसम करवट लेने वाला है. आसमान में बादल छायेंगे, तो गर्मी बढ़ेगी या घटेगी. झारखंड में कल कैसा रहेगा मौसम, आज ही जान लें.

By Mithilesh Jha | March 8, 2025 3:48 PM

Kal Ka Mausam: झारखंड में कई दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट के बाद अब मौसम करवट लेने वाला है. आसमान में बादल छाये रहेंगे. खासकर कल यानी रविवार (9 मार्च 2025) को. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है. मौसम केंद्र ने शनिवार को बताया कि रविवार को झारखंड के दक्षिणी भागों (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा) में आंशिक बादल छाये रहने का अनुमान है. हालांकि, मौसम शुष्क रहेगा.

रांची में कल साफ रहेगा आसमान

मौसम केंद्र के वैज्ञानिक ने बताया कि राजधानी रांची में कल यानी रविवार को आसमान साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. रांची का अधिकतम तापमान एक डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 32 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 16 डिग्री सेंटीग्रेड हो जाने का अनुमान है.

5 दिन में अधिकतम तापमान 4 से 5 डिग्री बढ़ेगा

मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि पिछले कुछ दिनों से झारखंड में मौसम सुहाना था. सुबह और शाम ठंड लग रही थी, जबकि दिन में तेज धूप में गर्मी लग रही थी. अब आने वाले 5 दिन में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4 से 5 डिग्री तक की वृद्धि होने का अनुमान है. इससे गर्मी बढ़ सकती है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Women’s Day 2025 : मुस्लिम समाज देता है महिलाओं को संपत्ति पर हक, लेकिन बेटों के मुकाबले मिलता है आधा

सरायकेला का उच्चतम तापमान झारखंड में सबसे अधिक

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 35.7 डिग्री सेंटीग्रेड सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला में दर्ज किया गया. झारखंड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेंटीग्रेड खूंटी जिले में दर्ज किया गया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रांची का उच्चतम तापमान 1.8 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़ा

रांची में शनिवार को उच्चतम तापमान 1.8 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 28.8 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंच गया. वहीं, न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 13.2 डिग्री सेल्सियस हो गया. यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री सेंल्सियस कम दर्ज किया गया है.

चाईबासा का तापमान 35 डिग्री के करीब पहुंचा

जमशेदपुर का उच्चतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 32.9 डिग्री और 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा. डाल्टेनगंज में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री दर्ज किया गया. बोकारो थर्मल का उच्चतम तापमान 33.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस हो गया है. चाईबासा में उच्चतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34.8 डिग्री और 11.6 डिग्री सेंटीग्रेड रहा.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Ka Mausam: रांची का तापमान 30 डिग्री के पार, आज ही जान लें कल कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

हेमंत सोरेन की फिर केंद्र को चेतावनी, 1.36 लाख करोड़ रुपए नहीं मिले, तो खदानों को कर देंगे बंद