JPSC अध्यक्ष का पद 22 अगस्त से खाली, कई प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रक्रिया पूरी होने में हो रही देरी

जेपीएससी 11 से 13 मुख्य परीक्षा का आयोजन 22 से 24 जून तक हुआ था. लेकिन अब तक रिजल्ट जारी नहीं हुआ हैं. रिजल्ट प्रकाशित करने के लिए अध्यक्ष की सहमति जरूरी होती है.

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष का पद 22 अगस्त के बाद से खाली है. निर्वतमान अध्यक्ष नीलिमा केरकेट्टा का कार्यकाल खत्म हुए 12 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक किसी को इस पद के लिए नियुक्त नहीं किया गया है. नतीजा ये है कि कई प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रक्रिया पूरी होने में देर हो रही है. क्योंकि कई मामलों में चेयरमैन की स्वीकृति जरूरी होती है.

11 से 13 सिविल सर्विस मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी नहीं हुआ

इसका सबसे उदाहरण 11 से 13 सिविल सर्विस की परीक्षा है. इसके मुख्य परीक्षा का आयोजन 22 से 24 जून तक हुआ था. यानी कि मेंस एग्जाम संपन्न हुए 2 माह से अधिक समय बीत चुका है. लेकिन रिजल्ट का प्रकाशन अभी तक नहीं हुआ है. क्योंकि रिजल्ट प्रकाशन करने और इंटरव्यू की तारीख जारी करने के लिए अध्यक्ष की सहमति जरूरी है. जबकि वर्तमान सरकार का कार्यकाल अब बहुत ज्यादा बचा नहीं है. ऐसे में अगर चेयरमैन की नियुक्ति जल्द नहीं हुई तो नियुक्ति प्रक्रिया समय से पूरी नहीं होगी.

सरकार किसी को अतिरिक्त प्रभार भी दे सकती है

सरकार चाहे तो जेपीएससी में कार्यरत किसी अधिकारी को इसका अतिरिक्त प्रभार दे सकती है. अध्यक्ष प्रभार मिलने से नियुक्ति प्रक्रिया समय पर पूरी हो सकती है. पहले भी ऐसा किया जा चुका है. वरीयता के आधार पर कई विभागों में ऐसा अतिरिक्त प्रभार दिया जाता रहा है.

कौन कौन सी मुख्य परीक्षाएं हैं लंबित

  • 11वीं से 13 जेपीएससी मुख्य परीक्षा का रिजल्ट
  • वन विभाग में रेंज अफसरों की नियुक्ति के आवेदन लिया जा चुका है, लेकिन तारीख की घोषणा नहीं हुई है
  • सीडीपीओ प्री की परीक्षा संपन्न हो चुकी है, लेकिन रिजल्ट जारी नहीं हुआ
  • विवि में लेक्चरर के पद होने वाले इंटरव्यू फिलहाल बंद है

Also Read: JPSC: झारखंड में बीडीओ, सीओ बनने के लिए होनी चाहिए इतनी उम्र, यहां देखें विस्तार से

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >