JPSC नियुक्ति घोटाले पर छात्र नेता ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम पर उठे विवाद ने तूल पकड़ लिया है. छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने परीक्षा रद्द करने और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है.

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम को लेकर शुरू हुआ विवाद लगातार गहराता जा रहा है. जांच एजेंसियों की पड़ताल में कई तथ्य सामने आने की बात कही जा रही है. जांच का दायरा अब जेपीएससी से बढ़कर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की परीक्षाओं तक पहुंच गया है. इसी मुद्दे को लेकर छात्रों का सत्याग्रह रविवार को नौवें दिन भी जारी रहा.

अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की छात्र नेता ने की घोषणा

धरनास्थल पर छात्र आंदोलन का समर्थन कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा कर दी है. उन्होंने कहा कि 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने, विवादित परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित जेपीएससी, जेएसएससी-सीजीएल सहित अन्य परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर यह भूख हड़ताल शुरू की गई है. उन्होंने कहा कि जेपीएससी की विवादित प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी हुए एक माह बीत चुका है, लेकिन राज्य सरकार की ओर से अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है. आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के हितों की अनदेखी कर रही है.

देश के अलग-अलग हिस्सों से छात्रों को मिल रहा समर्थन

धरना में शामिल छात्रों को देश के विभिन्न हिस्सों से भी समर्थन मिल रहा है. रविवार को कई लोगों ने ऑनलाइन फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म के माध्यम से आंदोलनकारियों के लिए भोजन भेजा. दिनभर प्रदर्शन स्थल पर खाने के पैकेट पहुंचते रहे, जिन्हें अभ्यर्थियों के बीच वितरित किया गया.

ये भी पढ़ें: झारखंड में बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >