झारखंड में 17-18 मई को तेज आंधी और बारिश की चेतावनी

Jharkhand Weather: झारखंड के मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है मौसम विभाग के अनुसार, 17 और 18 मई को रांची सहित राज्य के 14 जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने और कहीं-कहीं वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है. इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

झारखंड का मौसम सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Jharkhand Weather: झारखंड का मौसम लगातार बदल रहा है. आंधी-पानी के बीच राज्य के लगभग सभी जिलों का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से ऊपर हो गया है. दोपहर बाद आंधी और बारिश से रात का तापमान गिर रहा है, लेकिन दिन होते ही तापमान में बढ़ोतरी हो जा रही है. मेदिनीनगर का तापमान जहां 44 डिग्री पहुंच गया है. वहीं, रांची का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री, जमशेदपुर का 36 डिग्री, बोकारो का 36.5 डिग्री और चाईबासा का 36.5 डिग्री सेल्सियस हो गया है. वहीं, रांची का न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

15-16 मई का मौसम 

मौसम विभाग के मुताबिक, 15 मई को राज्य के उत्तर-पश्चिमी और उससे सटे उत्तरी भागों को छोड़कर बाकी क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं, 16 मई को राज्य के उत्तर-पश्चिमी भाग पलामू और गढ़वा को छोड़कर शेष क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. पलामू और गढ़वा को छोड़ कर राज्य के लगभग सभी जिलों में 15 और 16 मई को तेज हवा और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने लोगों से सचेत रहने की अपील की है. 

17- 18 मई का मौसम 

मौसम विभाग के अनुसार 17 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी और उससे सटे मध्य भागों (धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़ एवं रांची) में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान तथा 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं, राज्य के दक्षिणी और उससे सटे मध्य भागों (गुमला और खूंटी) में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 18 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी और उससे सटे मध्य भागों (कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, रांची एवं धनबाद) तथा उत्तर-पश्चिमी भाग (चतरा) में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 

यह भी पढ़ें: Ramgarh: शहर के कई पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी, कहीं ड्राई तो कहीं लंबी कतार

यह भी पढ़ें: चोरों ने रेलवे के लाखों के माल पर हाथ किया साफ, आरपीएफ ने सामान किया बरामद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >