झारखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश, दुमका जिले में उफनते नाले में बही 50 साल की महिला

Jharkhand Weather Update: झारखंड के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है. कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट मौसम केंद्र रांची ने जारी किया है. बुधवार की रात दुमका जिले में हुई बारिश में एक 50 साल की महिला उफनते नाले में बह गयी. उसकी पहचान सावित्री देवी के रूप में हुई है.

Jharkhand Weather Update: झारखंड के कई हिस्सों में विजयदशमी के दिन गुरुवार 2 अक्टूबर 2025 को भारी बारिश के बीच दुमका जिले में 50 वर्षीय एक महिला उफनते नाले में बह गयी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने 4 अक्टूबर तक गढ़वा, पलामू और चतरा जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ (तैयार रहें) और लातेहार, हजारीबाग, बोकारो, कोडरमा, गिरिडीह और धनबाद के लिए ‘येलो चेतावनी’ (सावधान रहें) जारी की है.

नाले में बही महिला का नाम सावित्री देवी

कोडरमा, चतरा, हजारीबाग, दुमका और रांची जैसे कई जिलों में बुधवार को भारी बारिश हुई. दशहरा उत्सव के दौरान बृहस्पतिवार को राज्य की राजधानी और कई अन्य इलाकों में बारिश जारी रही. दुमका शहर के गिलानपाड़ा इलाके में एक महिला बुधवार रात नाले में बह गयी. उसकी पहचान सावित्री देवी के रूप में की गयी है.

Jharkhand Weather Update: महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

टाउन पुलिस थाना प्रभारी जगरनाथ धान ने बताया कि घुटनों तक भरे पानी में चलते समय महिला अपने घर से लगभग 50 मीटर दूर एक नाले में फिसल कर बह गयी. उन्होंने बताया कि महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आईएमडी ने बताया कि राज्य में अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

4 अक्टूबर को कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना

मौसम केंद्र रांची के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा है कि 2 अक्टूबर को कई जगहों पर हल्के से मध्यम और कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है. झारखंड में कल ज्यादातर जगहों पर हल्के से मध्यम और कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर 4 अक्टूबर को भारी बारिश होने की संभावना है.

6 अक्टूबर तक चलेंगी तेज हवाएं, गरज के साथ पड़ेंगे छींटे

इसके अलावा, 6 अक्टूबर तक राज्य भर में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. आईएमडी द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, 3 अक्टूबर तक लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, रामगढ़ और धनबाद के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. आईएमडी ने कहा कि अगले तीन दिन में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें

घाटशिला के तामुकपाल में टेलर ने बाइक और साइकिल को मारी टक्कर, 1 की मौत, 3 जख्मी

अलका तिवारी ने झारखंड की पहली महिला राज्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार संभाला, पति डीके तिवारी के बाद बनीं 8वीं SEC

जयंती पर याद किये गये गांधी और शास्त्री, झारखंड के गवर्नर संतोष गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

महात्मा गांधी की झारखंड यात्रा के 100 साल, विद्यार्थी के चरित्र निर्माण में आज भी प्रासंगिक ‘सत्य के प्रयोग’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >