VIDEO: झारखंड में 4-5 दिन तक गरज के साथ होता रहेगा वज्रपात, मौसम विभाग का अलर्ट

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में अगले 4-5 दिनों तक गरज के साथ बारिश और वज्रपात होते रहेंगे. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है. कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बने पश्चिमी दबाव की वजह से यह स्थिति बनी है, जो अभी आगे भी जारी रहेगी. किसानों और आम लोगों को सावधानी और सतर्कता बरतने की सलाह मौसम विभाग ने दी है.

Jharkhand Weather Alert: झारखंड के कई जिलों में बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि के बाद अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट दर्ज की गयी है. बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र की वजह से उधर से झारखंड की ओर नमी वाली ठंडी हवाएं चल रहीं हैं. इसकी वजह से आने वाले 4-5 दिन तक झारखंड में मौसम ऐसा ही बना रहेगा. अलग-अलग जिलों में तेज हवाओं का झोंका चलेगा. कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात होने की आशंका बनी रहेगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने यह जानकारी दी है. मौसम विभाग ने लोगों को, खासकर किसानों को सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी है.

झारखंड के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

मौसम केंद्र के कार्यकारी निदेशक अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि 11 अप्रैल को झारखंड के पूर्वी भागों में कहीं-कहीं तेज हवाओं का झोंका (40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा) चलेगा. गरज के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है. वहीं, झारखंड के दक्षिण-पश्चिम, मध्य और उससे सटे उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात हो सकता है. इन जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकतीं हैं. पूर्वी भागों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट और दक्षिण-पश्चिमी, मध्य एवं उससे सटे उत्तर-पूर्वी भागों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

12 अप्रैल को पूर्वी भागों में गरज के साथ वज्रपात की संभावना, चलेंगी तेज हवाएं

12 अप्रैल को राज्य के पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ तेज हवाएं चलेंगी. हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है. वहीं, कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकता है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में 12 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

13 अप्रैल के लिए मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

13 अप्रैल के लिए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दिन राज्य के उत्तर-पश्चिमी भागों को छोड़कर शेष भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात होने की संभावना है. कुछ जगहों पर तेज हवाओं का झोंका चलेगा. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है.

14 अप्रैल को गढ़वा-पलामू छोड़ सभी जिलों के लिए वज्रपात की चेतावनी

14 अप्रैल को भी स्थिति में कोई बदलाव होता नहीं दिख रहा है. इस दिन के लिए भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर रखा है. कहा है कि गढ़वा और पलामू जिलों को छोड़कर झारखंड के सभी 22 जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात हो सकता है. 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगीं.

झारखंड के मौसम का हर अपडेट आपको यहां मिलेगा

रांची के तापमान में आयी 4 डिग्री सेंटीग्रेड की बड़ी गिरावट

इससे पहले 10 अप्रैल को कई जिलों में हुई बारिश के बाद राजधानी रांची के उच्चतम तापमान में 4 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गयी. राजधानी का उच्चतम तापमान घटकर 31.2 डिग्री सेंटीग्रेड रह गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस कम है. यहां के न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गयी और यह 21.5 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 1 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.

डाल्टेनगंज में हुई सबसे अधिक 31.8 मिलीमीटर वर्षा

मौसम विभाग ने बताया है कि डाल्टेनगंज में आज सबसे अधिक 31.8 मिलीमीटर वर्षा हुई. वर्षा के बाद डाल्टेनगंज का उच्चतम तापमान 40 डिग्री सेंटीग्रेड से घटकर 38.8 डिग्री सेंटीग्रेड रह गया. यहां के उच्चतम तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी. डाल्टेनगंज के न्यूनतम तापमान में 3.2 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आयी. यहां का न्यूनतम तापमान आज 22.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.

इसे भी पढ़ें

सिदो-कान्हू की जयंती आज, भोगनाडीह में रात भर हुई पूजा-अर्चना, आज आयेंगे हेमंत सोरेन

प्रिंस खान के निशाने पर कारोबारी, गैंगस्टर ने बाहर से बुलाये थे गुर्गे, धनबाद पुलिस ने आधा दर्जन को उठाया

अनिल टाईगर हत्याकांड में सामने आया 10 एकड़ जमीन पर कब्जा और 4.5 करोड़ रुपए का कनेक्शन?

Watch Video: धनबाद में आंधी-पानी, ओलावृष्टि से तबाही, दर्जनों पेड़ गिरे, छप्पड़ उड़े, बिजली गुल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >