झारखंड में 'येलो अलर्ट': अगले दो दिनों के दौरान इन इलाकों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की आशंका

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए अलर्ट जारी करते हुए राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है. रांची समेत कई जिलों में शनिवार को 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और ओले गिरने की संभावना है. किन जिलों में रहेगा असर और कहां मिलेगी राहत? पढ़ें मौसम की यह रिपोर्ट.

Jharkhand Weather Forecast, रांची : झारखंड के अधिकांश हिस्सों में अगले दो दिनों के दौरान मौसम बदलने के साफ संकेत हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान की प्रबल संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राज्य के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली गिरने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की भी आशंका है.

इन जिलों में कम असर

आईएमडी के मुताबिक, गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार जिलों को छोड़कर राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम के इस बदलाव का प्रभाव देखने को मिलेगा. इन इलाकों में बादल छाए रहने के साथ-साथ बारिश की गतिविधियां अधिक सक्रिय रह सकती हैं.

रविवार को उत्तर-पूर्वी जिलों में हल्की बारिश

रविवार को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों के करीब आठ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. अन्य क्षेत्रों में मौसम धीरे-धीरे सामान्य होने की उम्मीद है, हालांकि आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. मौसम विभाग ने शनिवार के लिए विशेष रूप से ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, जिसका अर्थ है कि लोगों को तेज हवा और आकाशीय बिजली को लेकर अत्यंत सतर्क रहने की जरूरत है.

Also Read: पलामू में रामभक्ति का सैलाब: मेदिनीनगर की सड़कों पर उतरे 42 पूजा संघ, कोयल नदी के तट पर हुआ महामिलन

मौसम वैज्ञानिक की जानकारी

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. उत्तर-पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर अन्य सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की पूरी संभावना है.

Also Read: Gumla: हनुमान जन्मस्थली में रामधुन पर नाचे भक्त, नारी शक्ति का प्रदर्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >