झारखंड के कई इलाकों में 12 व 13 फरवरी को हो सकती है बारिश, गिर सकता है तापामान

रांची के न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटे में 3.2 डिग्री सेल्सियस की कमी आ गयी. सात फरवरी को रांची का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस था, जबकि आठ फरवरी को न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस हो गया.

रांची : झारखंड के कई इलाके में 12 व 13 फरवरी को बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की मानें तो इस दौरान आकाश में बादल छाये रहेंगे. तो वहीं न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है. हालांकि, इसके बाद तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है.

इधर, उत्तर भारत में बर्फीली हवा चलने का असर झारखंड में भी देखने को मिल रहा है. सुबह में ठंडी हवा चल रही है. इससे तापमान में कमी आ गयी है. रांची के न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटे में 3.2 डिग्री सेल्सियस की कमी आ गयी. सात फरवरी को रांची का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस था, जबकि आठ फरवरी को न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस हो गया. वहीं, मेदिनीनगर का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री व जमशेदपुर का 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा.

Also Read: झारखंड के इन 4 जिलों में होगी बारिश, 4 डिग्री तक गिरेगा न्यूनतम तापमान, जानें कैसा रहेगा मौसम

11 फरवरी को भी हो सकती है बारिश

मौसम विभाग की मानें तो 11 फरवरी को भी पलामू प्रमंडल के कई इलाकों में बारिश हो सकती है. तो वहीं 12 और 13 फरवरी को राजधानी रांची समेत देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह के कई इलाकों में बारिश की संभावना है. इस दौरान सुबह कई जिलों में कोहरा व बादल छाये रहेंगे.

लोहरदगा में जनजीवन अस्त व्यस्त

लोहरदगा जिले में दिनभर कनकनी हवाओं के बहने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. रात में पाला गिरने के कारण लोग ठिठुरने को विवश हैं. दिन के 10 बजे सड़कें वीरान पड़ी है. तो वहीं, जिले में कंपकंपाती ठंड के कारण लोगों की दिनचर्या बदल गयी है. सुबह मॉर्निंग वॉक करने वालों की संख्या तो कम हो ही गई है. पुलिस बहाली एवं सेना में जाने की तैयारी करने वाले युवा भी आजकल सड़कों में प्रैक्टिस करते नजर नहीं आ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >